हिमाचल के रामपुर में सतलुज में गिरी बोलेरो कैंपर गाड़ी से लापता हुए लोगों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन फिर शुरू हो गया है। नदी से तीन शव निकाले जा चुके हैं।
विज्ञापन
सतलुज में गिरी बोलेरो, शुरू हुआ सर्च ऑपरेशन, तस्वीरें
2 of 5
रामपुर बुशहर के सांभरी ढांक के पास मंगलवार रात बोलैरो कैंपर अनियंत्रित होकर सतलुज में गिर गई थी। हादसे में मारे गए तीन लोगों के शव निकाले जा चुके हैं जबकि दो अन्य लापता हैं।
विज्ञापन
सतलुज में गिरी बोलेरो, शुरू हुआ सर्च ऑपरेशन, तस्वीरें
3 of 5
वाहन में दो सगे भाई भी सवार थे जिनमें से एक की मौत हो गई है, दूसरा लापता है। लापता दोनों लोगों की तलाश के लिए गोताखोरों की भी मदद ली जा रही है।
सतलुज में गिरी बोलेरो, शुरू हुआ सर्च ऑपरेशन, तस्वीरें
4 of 5
बुधवार को कड़ी मशक्कत के बाद सतलुज में समाए वाहन से तीन शवों को निकाला गया था। दो लापता की तलाश के लिए कुल्लू से गोताखोर और एनडीआरएफ की टीम बुलाई गई है। बताया जा रहा है कि सड़क पर दलदल होने के कारण चालक ने गाड़ी से नियंत्रण खो गया।
सतलुज में गिरी बोलेरो, शुरू हुआ सर्च ऑपरेशन, तस्वीरें
5 of 5
हादसे के शिकार राजेश (18) पुत्र गुरदयाल निवासी तुनन, चालक लक्की (20) निवासी लुधियाना (पंजाब) और तारा चंद (38) पुत्र गंगा राम निवासी चाटी की मौत हो गई है। जबकि सतपाल (27) पुत्र श्याम लाल निवासी तुनन और जय राम (45) पुत्र गंगा राम निवासी चाटी लापता हैं।