हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के बीच बिलासपुर के मरोतन से घुमारवीं जा रही 32 सीटर निजी बस पर पहाड़ से भारी भरकम चट्टानों के साथ मलबा आ गिरा। मंगलवार शाम को हुए इस हादसे में 15 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। भाई-बहन दो बच्चों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
बिलासपुर में हुए बस हादसे के बाद मलबे से सुरक्षित निकाले गए दो भाई-बहन शौर्य और आरुषि को प्राथमिक उपचार के बाद एम्स बिलासपुर अस्पताल में भर्ती करवाया गया। एम्स अस्पताल पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों से बातचीत करते हुए आरुषि और शौर्य ने बताया कि बस सवारियों से भरी थी और हम बस मे पिछली सीट पर बैठे थे। जैसे ही पहाड़ी से मलबा गिरने लगा, तो हम दोनों सीट के नीचे घुस गए। मलबा सवारियों के ऊपर आ गिरा, लेकिन सीट के नीचे होने के कारण हमारी जान बच गई। हादसे में इन बच्चों की मां के अलावा दो चचेरे भाइयों और चाची की मौत हो गई है, लेकिन अस्पताल में भर्ती इन दोनों बच्चों को इसके बारे में बताया नहीं गया है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 15
खोजी कुत्तों से शवों को खोजते हुए बचाव दल
- फोटो : पीटीआई
मलबे में दबे लोगों की तलाश के लिए ली गई स्निफर डॉग्स की मदद
बिलासपुर में भल्लू पुल (शुक्र खड्ड) के पास हुए बस हादसे में 15 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। हादसे में जान गंवाने वालों में नौ पुरुष, चार महिलाएं और दो बच्चे शामिल हैं। हादसे में दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
विज्ञापन
3 of 15
खोजी कुत्तों से शवों को खोजते हुए बचाव दल
- फोटो : पीटीआई
इनको बरठीं से प्राथमिक उपचार के बाद एम्स बिलासपुर में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है। एसपी संदीप धवल ने कहा कि एनडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्निफर डॉग्स की मदद से खोज अभियान चलाया। प्रशासन के अनुसार, अब मृतकों या घायलों की संख्या में वृद्धि की संभावना न के बराबर है। जानकारी के अनुसार, 32 सीटर बस में 18 यात्री सवार थे।
4 of 15
हादसे के बाद बस का हुआ ऐसा हाल
- फोटो : पीटीआई
प्रशासन राहत कार्य में जुटा, सवाल बाकी
हादसे के बाद प्रशासनिक टीमें राहत एवं बचाव में जुट गई। घुमारवी, शाहतलाई और सलापड़ से पुलिस, फायर ब्रिगेड और एनडीआरएफ की टीमों ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू शुरू किया। रातभर मलबा हटाने का कार्य जारी रहा। हालांकि हादसे के बाद लोगों में गुस्सा भी है। उनका कहना है कि जब विभाग को पहले से इस जगह के खतरे का पता था, तो सुरक्षात्मक इंतजाम क्यों नहीं किए गए।
विज्ञापन
5 of 15
जेसीबी से बचाव अभियान चलाते हुए टीम
- फोटो : पीटीआई
पांच को खत्म हुआ बस का इंश्योरेंस
भल्लू में हादसे का शिकार हुई बस का इंश्योरेंस पांच अक्तूबर को ही खत्म हो चुका था। बताया जा रहा है कि अब तक इसे रिन्यू नहीं कराया गया था। हादसे के समय बस संचालक और संबंधित लोग इंश्योरेंस रिन्यू कराने के लिए हाथ-पैर मारते नजर आए।
विज्ञापन
6 of 15
हादसे के बाद बस का हुआ ऐसा हाल
- फोटो : पीटीआई
आरटीओ बिलासपुर राजेश कौशल ने इस मामले पर कहा कि इस बात की पूरी जांच की जाएगी कि आखिर इंश्योरेंस रिन्यू क्यों नहीं कराया गया। उन्होंने यह भी कहा कि जांच में यह देखा जाएगा कि क्या इंश्योरेंस रिन्यू कराने के लिए कोई रिलेक्सेशन पीरियड उपलब्ध था या नहीं।
विज्ञापन
7 of 15
जेसीबी से बचाव अभियान चलाते हुए टीम
- फोटो : पीटीआई
आरटीओ कार्यालय ने यह भी स्पष्ट किया कि बिना इंश्योरेंस वाली बस का संचालन कानूनन प्रतिबंधित है और अगर कोई अनियमितता हुई है तो कार्रवाई की जाएगी। हालांकि हादसे में जान गंवाने वाले और घायलों को सरकार की तरफ से जो राहत मिलनी है वो पूरी मिलेगी। हादसे के समय बस में यात्रियों की सुरक्षा और जिम्मेदारी से जुड़े सवाल अब गहरे हो गए हैं। जांच पूरी होने के बाद कार्रवाई होगी।
8 of 15
जेसीबी से बचाव अभियान चलाते हुए टीम
- फोटो : पीटीआई
बस मालिक खुद था परिचालक, हादसे से पहले उतर गया बरठीं में
भल्लू में दुर्घटना हुई बस का मालिक स्वयं इसमें परिचालक का कार्य करता था। घुमारवीं से दूसरी बार मरोतन जाते हुए वह बरठीं में उतर गया और वहां से दूसरे परिचालक को बस के साथ भेजा। जब बस वापस बरठीं पहुंचनी थी, तो उसने फिर से बस में चढ़ना था। राजकुमार सामान्य दिनों में बस के साथ स्वयं ही परिचालक के रूप में रहता था और यात्रियों से किराया वसूलने से लेकर टिकट देने तक का सारा काम खुद करता था।
9 of 15
मौके पर भीड़ और एंबुलेंस की गाड़ी
- फोटो : पीटीआई
कभी-कभार ही किसी अन्य परिचालक को भेजता। मंगलवार को भी ऐसा ही हुआ। राजकुमार बरठीं में किसी जरूरी काम के लिए उतरा और सोचा कि जब बस मरोतन से लौटेगी तो वह फिर बस में चढ़कर परिचालक का कार्य संभाल लेगा। बरठीं से भल्लू की दूरी महज चार किलोमीटर है।
10 of 15
शवों का लगा ढेर
- फोटो : पीटीआई
बस पूरी तरह मलबे में
राजकुमार बस के लौटने का इंतजार कर रहा था, तभी अचानक उसे हादसे की सूचना मिली। सूचना मिलते ही वह मौके की ओर भागा। वहां पहुंचकर उसने देखा कि बस पूरी तरह मलबे में है और कई यात्रियों की जान जा चुकी है। मंगलवार को उसने सिर्फ कुछ देर के लिए बस छोड़ी थी। किस्मत को कुछ और ही मंजूर था।
11 of 15
बचाव अभियान चलाते हुए टीम
- फोटो : पीटीआई
बरठीं में पहाड़ से बस पर गिरीं चट्टानें; 15 की मौत, एक लापता
हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के बीच बिलासपुर के मरोतन से घुमारवीं जा रही 32 सीटर निजी बस पर पहाड़ से भारी भरकम चट्टानों के साथ मलबा आ गिरा। मंगलवार शाम को हुए इस हादसे में 15 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। भाई-बहन दो बच्चों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। इन्हीं बच्चों के परिवार के चार सदस्यों की हादसे में मौत हो गई है। बस में कुल 18 लोग सवार थे। स्थानीय निवासी आठ वर्षीय राहुल लापता है। राहुल की मां बिमला का शव बरामद हो गया है।
12 of 15
बचाव अभियान चलाती टीम और अन्य लोग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हादसा बरठीं में भल्लू पुल के पास शुक्र खड्ड किनारे हुआ। पहाड़ी से मलबा गिरने से निजी बस की छत उखड़कर खड्ड के किनारे जा गिरी, जबकि सारा मलबा बस में बैठी सवारियों पर आ गिरा। पुलिस के अनुसार, मंगलवार शाम 6:30 बजे मरोतन से घुमारवीं जा रही बस पर अचानक पहाड़ी से मलबा गिर गया। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। पीछे से आ रहे गाड़ी चालकों ने इसकी सूचना पुलिस प्रशासन को दी। मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है।
13 of 15
बचाव अभियान चलाती टीम और अन्य लोग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मरोतन, बरठीं और बीच के स्टैंड से सवार हुए थे लोग
पुलिस और स्थानीय लोगों ने सबसे पहले मलबे से आरुषि (10) और शौर्य (8) को निकालकर उपचार के लिए बरठीं अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से उन्हें एम्स बिलासपुर रेफर कर दिया गया है। बस में मरोतन, बरठीं और बीच के स्टेशनों से लोग सवार हुए थे।
14 of 15
बचाव अभियान चलाती टीम और अन्य लोग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यादातर नौकरी और काम से लौटने वाले लोग हैं। पुलिस प्रशासन ने अभी रेस्क्यू अभियान बंद नहीं किया है। एनडीआरएफ भी मौके पर डटी रही। एसपी संदीप धवल, एसडीएम गौरव चौधरी, झंडूता विधायक जीत राम कटवाल ने भी मौके पर दौरा किया। हादसे की सूचना मिलने के बाद कुल्लू दशहरा के समापन को लिए पहुंचे उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री कार्यक्रम को छोड़ हादसा स्थल के लिए निकले।
बचाव अभियान चलाती टीम और अन्य लोग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ये उठा सकते थे कदम
खतरनाक हिस्सों पर स्थायी सुरक्षा दीवारें और रेलिंग का करना था निर्माण।
खतरे की चेतावनी देने वाले बोर्ड और संकेतक लगाना।
नियमित मलबा और ढलानों की करनी थी निगरानी।
वर्षा के समय यातायात नियंत्रण या मार्ग बंद करना।
कमजोर हिस्सों में जांच कर मलबा हटाना और पहाड़ी की मजबूती बढ़ाना।