फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस तरह दरिंदगी कर मासूम छात्र को उतारा मौत के घाट, पूछताछ में किए कई बड़े खुलासे

Sat, 03 Nov 2018 11:50 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 5
नागेश हत्याकांड में आरोपी से पूछताछ के बाद पुलिस ने कई खुलासे किए हैं। पुलिस अधीक्षक मधुसूदन शर्मा का कहना है कि छात्र की हत्या के आरोपी ने पूछताछ में कई खुलासे किए हैं। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से तीन दिन के रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी ने पहले अपहरण किया। उसके बाद नागेश की हत्या कर दी और फिर फिरौती के लिए फोन किया।
विज्ञापन

2 of 5
आरोपी ने पहले नागेश का हाथ से गला घोंटा। वो तसल्ली करना चाहता था कि नागेश मर चुका है। इसलिए बाद में उसने नागेश के गले के प्लास्टिक बैंड से फिर उसका गला घोंटा। जब उसे पूरा यकीन हो गया कि नागेश मर चुका है को घटनास्थल से भाग गया। 
विज्ञापन

3 of 5
नागेश को मारने के बाद ही उसने उसके पिता को दूरभाष पर फोन कर फिरौती की मांग की थी। आरोपी ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि उसे पैसों की जरूरत थी। उसने पूर्व में राजगढ़ में काम किया था। उसे सोलन-राजगढ़ मार्ग की पहचान थी। शामती के आगे आरोपी सुनसान जगह पर बैठ गया। इस बीच वहां नागेश आ गया। 

4 of 5
उसने नागेश से कुछ बातें की और उसके साथ ही पैदल स्कूल की तरफ चल पड़ा। आरोपी नागेश को बहलाकर जंगल की तरफ ले गया। इसी बीच दोनों के बीच बहस और धक्कामुक्की शुरू हो गई। इस पर आरोपी ने नागेश का गला घोंट दिया। अभी तक पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं मिली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नागेश के पिता भगत राम हार्डवेयर स्टोर में काम करते हैं और उनका बेटा सरकारी स्कूल में पढ़ाई कर रहा था। आरोपी विपिन ने नागेश से दोस्ती की और बातों-बातों में उसके पिता के कारोबार के बारे में पूछा तो नागेश ने हार्डवेयर स्टोर की बात कही। आरोपी को लगा कि नागेश के पिता हार्डवेयर स्टोर के मालिक हैं। यही अपहरण और फिर हत्या का कारण बन गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें