फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: थ्री व्हीलर बनाने वाले उद्योग में भीषण आग, 20 तिपहिया वाहन जलकर राख

Wed, 07 Nov 2018 09:45 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 5
औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के मोगीनंद इलाके में तिपहिया (थ्री व्हीलर) वाहन बनाने वाले उद्योग में सोमवार रात अचानक आग लगने से करोड़ों का नुकसान हो गया। आग से करीब 50 लाख की कीमत के 20 थ्री व्हीलर और अन्य सामान पूरी तरह राख हो गया।
विज्ञापन

2 of 5
6 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मंगलवार तड़के तक आग पर काबू पाया जा सका। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने की वजह माना जा रहा है। सोमवार रात 12 बजे के बाद उद्योग में आग लगी। साथ लगते औद्योगिक कर्मी ने इसकी सूचना रात के 12:35 बजे अग्निशमन विभाग को दी। आग की सूचना मिलते ही कालाअंब स्थित सब फायर स्टेशन से एक फायर टेंडर भेजा गया।
विज्ञापन

3 of 5
इसके अलावा नाहन से भी फायर टेंडर लेकर स्टेशन अधिकारी एसएल गौतम टीम के साथ वहां पहुंचे। इसके बावजूद जब दोनों फायर टेंडर कम पड़े तो नाहन से दो और फायर टेंडर भेजे गए। करीब एक लाख लीटर पानी बहाने के बाद सुबह तक लपटें शांत हुईं। उद्योग प्रभारी कमल कुमार ने बताया कि अचानक आग लगने से कंपनी में करोड़ों रुपये का नुकसान हो गया है। 

4 of 5
 उन्होंने बताया कि लगभग 20 थ्री व्हीलर जलकर राख हो गए, जिनकी कीमत लगभग 50 लाख रुपये है। इसके अलावा चैसिज, इंजन, टायर और अन्य कलपुर्जे भी राख हो गए। आग से करीब पांच से छह करोड़ का नुकसान हुआ है। हालांकि अग्निशमन विभाग ने करीब एक करोड़ का नुकसान आंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आग इतनी भीषण थी कि काबू पाने के लिए विभाग के एक दर्जन कर्मचारियों को मशक्कत करनी पड़ी। 6 घंटे में एक लाख लीटर पानी इस्तेमाल करने के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।-एसएल गौतम, फायर स्टेशन अधिकारी, अग्निशमन विभाग 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें