फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत को हराने वाली न्यूजीलैंड को वाटसन की चुनौती, कहा हम ही जीतेंगे

Thu, 17 Mar 2016 06:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
1 of 6
टी-20 वर्ल्ड कप शुरू होते ही आस्ट्रेलिया ने माइंड गेम भी शुरू कर दी है। धर्मशाला में न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले मुकाबले से पहले आस्ट्रेलिया बल्लेबाज शेन वाटसन ने कहा कि न्यूजीलैंड पर भारी पड़ेंगे। बकौल वाटसन न्यूजीलैंड के पेस बैटरी के खिलाफ रणनीति तैयार कर ली है। - फोटो : अमर उजाला
टी-20 वर्ल्ड कप शुरू होते ही आस्ट्रेलिया ने माइंड गेम भी शुरू कर दी है। धर्मशाला में न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले मुकाबले से पहले आस्ट्रेलिया बल्लेबाज शेन वाटसन ने कहा कि न्यूजीलैंड पर भारी पड़ेंगे। बकौल वाटसन न्यूजीलैंड के पेस बैटरी के खिलाफ रणनीति तैयार कर ली है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
बेशक भारत पर मिली जीत से न्यूजीलैंड के हौसले बुलंद हैं लेकिन हम किसी से कम नहीं। हम विरोधियों पर भारी पड़ेंगे। न्यूजीलैंड के टीम साउदी और ट्रेंट बोल्ट का सामना करने के लिए खास रणनीति बनाई गई है। धर्मशाला की विकेट देखकर हमने तैयारियां की हैं। - फोटो : अमर उजाला
बेशक भारत पर मिली जीत से न्यूजीलैंड के हौसले बुलंद हैं लेकिन हम किसी से कम नहीं। हम विरोधियों पर भारी पड़ेंगे। न्यूजीलैंड के टीम साउदी और ट्रेंट बोल्ट का सामना करने के लिए खास रणनीति बनाई गई है। धर्मशाला की विकेट देखकर हमने तैयारियां की हैं।

 
विज्ञापन

3 of 6
उन्होंने कहा कि आस्ट्रेलिया टीम किसी भी टीम को हल्के में नहीं लेना चाहती है। उधर, टीम ने कप्तान स्टीवन स्मिथ के साथ बुधवार को ग्राउंड में खूब प्रेक्टिस की। धर्मशाला स्टेडियम में प्रेसवार्ता के दौरान वाटसन ने कहा कि वह पहली बार धर्मशाला खेलने के लिए आए हैं। - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि आस्ट्रेलिया टीम किसी भी टीम को हल्के में नहीं लेना चाहती है। उधर, टीम ने कप्तान स्टीवन स्मिथ के साथ बुधवार को ग्राउंड में खूब प्रेक्टिस की। धर्मशाला स्टेडियम में प्रेसवार्ता के दौरान वाटसन ने कहा कि वह पहली बार धर्मशाला खेलने के लिए आए हैं।

 

4 of 6
वर्ल्ड क्रिकेट के लिए यहां का संरचनात्मक ढांचा तारीफ के काबिल है। यहां का मौसम बेहतरीन है। उन्होंने कहा कि वे इससे पहले मोहाली में खेल चुके हैं। तब से ही उन्हें धर्मशाला आने की इच्छा थी। उन्होंने धर्मशाला के बारे में काफी सुना था। - फोटो : अमर उजाला
वर्ल्ड क्रिकेट के लिए यहां का संरचनात्मक ढांचा तारीफ के काबिल है। यहां का मौसम बेहतरीन है। उन्होंने कहा कि वे इससे पहले मोहाली में खेल चुके हैं। तब से ही उन्हें धर्मशाला आने की इच्छा थी। उन्होंने धर्मशाला के बारे में काफी सुना था।
विज्ञापन

5 of 6
18 मार्च को आस्ट्रेलिया से मैच को लेकर न्यूजीलैंड की टीम भी मंगलवार को पहुंच गई। कांगड़ा एयरपोर्ट से द पेवेलियन पहुंची न्यूजीलैंड की टीम के अपने पहले मुकाबले में भारत के खिलाफ जीत से आगाज के चलते हौसले बुलंद हैं। - फोटो : अमर उजाला
18 मार्च को आस्ट्रेलिया से मैच को लेकर न्यूजीलैंड की टीम भी मंगलवार को पहुंच गई। कांगड़ा एयरपोर्ट से द पेवेलियन पहुंची न्यूजीलैंड की टीम के अपने पहले मुकाबले में भारत के खिलाफ जीत से आगाज के चलते हौसले बुलंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
वाटसन ने कहा कि टीवी पर धौलाधार की वादियां देखकर यहां आने का मन करता था। टी-20 वर्ल्ड कप में उन्हें यह अवसर आखिर मिल ही गया। जैसा धर्मशाला के बारे में सुना था, यह उससे ज्यादा खूबसूरत है। - फोटो : अमर उजाला
वाटसन ने कहा कि टीवी पर धौलाधार की वादियां देखकर यहां आने का मन करता था। टी-20 वर्ल्ड कप में उन्हें यह अवसर आखिर मिल ही गया। जैसा धर्मशाला के बारे में सुना था, यह उससे ज्यादा खूबसूरत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें