आधी रात को दो बदमाश हथौड़ा लेकर शहर के बीचोंबीच स्थित एटीएम को लूटने पहुंच गए। इससे पहले कि ये अपने काम में कामयाब हो पाते चौकीदार ने इन्हें देख लिया। इसके बाद दोनों बदमाश मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
देखिए, हथौड़ा लेकर एटीएम लूटने पहुंचे बदमाश, पकड़े गए
2 of 6
कैनरा बैंक का एटीएम लूटने की ये कोशिश हिमाचल के कांगड़ा के
पालमपुर शहर में की गई। शहर में सोमवार आधी रात को दोनों बदमाश लूट के
इरादे से पहुंचे। दोनों ने हथौड़े के साथ एटीएम की स्क्रीन तोड़ डाली और
कैश निकालने की कोशिश करने लगे।
विज्ञापन
देखिए, हथौड़ा लेकर एटीएम लूटने पहुंचे बदमाश, पकड़े गए
3 of 6
एटीएम तोड़ते हुए लुटेरों को अचानक
चौकीदार ने देख लिया। चौकीदार ने शोर मचाया और आरोपी भाग गए। आरोपियों के
पीछे स्थानीय लोग भी भागे लेकिन लुटेरों हाथ नहीं लगे लेकिन उनकी तस्वीरें
सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गईं।
देखिए, हथौड़ा लेकर एटीएम लूटने पहुंचे बदमाश, पकड़े गए
4 of 6
फुटेज में कैद तस्वीरों के आधार पर
पुलिस ने तुरंत दो आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी यूपी के जिला
बदायूं के रहने वाले हैं। आरोपी युवक कई दिन से पंचायत घुग्घर के वार्ड चार
में रहते थे। आरोपियों की पहचान राहुल (20) और विजय (23) के रूप में हुई
है।
विज्ञापन
देखिए, हथौड़ा लेकर एटीएम लूटने पहुंचे बदमाश, पकड़े गए
5 of 6
पुलिस के अनुसार एटीएम के अंदर करीब तीन लाख का कैश पड़ा था।
सूचना देने पर थाना प्रभारी गुरबचन सिंह और उनकी टीम मौके पर पहुंची।
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू हुई। बाद में दोनों को
पकड़ा गया।