फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब एटीएम से नोट निकलना हुए बंद, बैंक भी बेबस, भटक रहे लोग

Thu, 12 Jan 2017 04:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 6
नोटबंदी के बाद अब धीरे धीरे राहत मिलने ही लगी थी कि अचानक ‌अब फिर से एटीएम ठप हो गए हैं। कुछेक एटीएम जो काम भी कर रहे हैं वहां लोगों की लंबी लाइनें लग गई हैं। ज्यादातर एटीएम में कैश तो है लेकिन निकलना बंद हो गया है।
विज्ञापन

2 of 6
इस नई मुसीबत के आगे बैंक भी फिलहाल बेबस दिख रहे है। यही नहीं, कई बैंकों से भी पैसा नहीं दिया जा रहा है। लोग एक बार फिर से कैश के लिए भटक रहे हैं। ज्यादातर एटीएम पिछले दो दिन से ठप हो गए हैं। बाकी जो बचे हैं वे भी बंद हो रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 6
हिमाचल समेत देश के उतरी राज्यों के कई बड़े शहरों में एटीएम व्यवस्‍था ठप हो गई है। इसका कारण ब्लैकआउट होना है। साथ ही इंटरनेट सिस्टम भी फेल हो रहा है। दरअसल भारी बर्फबारी के कारण कई शहरों में बिजली ठप हो गई है। इससे एटीएम पिछले दो दिन से बंद पड़े हैं।

4 of 6
शिमला, मनाली जैसे शहरों में अब चुनिंदा एटीएम ही काम कर रहे हैं। इनमें से कईयों पैसा खत्म हो गया है। छुट्टी के बाद सोमवार को बैंक तो खुल गए हैं लेकिन लाइट और कनेक्टीविटी की समस्या आने से ज्यादातर एटीएम बंद पड़े हैं।
विज्ञापन

5 of 6
यही नहीं, जिन इलाकों में भारी हिमपात हुआ है वहां, तो बैंक भी ठप पड़े हैं। लाइट न होने से लेन देन में दिक्कतें आ रही हैं। बैंकों का कहना है कि बिजली व्यवस्‍था सुचारू होने पर ही सुविधा चालू हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
वहीं, जनजातीय इलाकों में नए नोट पहुंचाने के काम को भी झटका लगा है। मौसम खराब होने से हेलीकॉप्टर सुविधा के जरिए नए नोट इन बैंकों तक नहीं पहुंचाए जा सके हैं। वहीं, सड़क यातयात पहले ही ठप है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें