दुनिया की दूसरी सबसे ऊंची चोटी पर स्थित भगवान हनुमाजी की मूर्ति पर खतरा मंडरा रहा है। 108 फुट मूर्ति अमिताभ बच्चन के हनुमान भक्त दामाद ने बनवाई थी। देखिए तस्वीरें..
विज्ञापन
जाखू चोटी पर विराजमान हनुमान की मूर्ति को खतरा
2 of 8
बर्फबारी के बाद जाखू में पड़ रही हाड़ कंपाने वाली ठंड का असर चार साल पहले बनाई गई 108 फीट ऊंची मूर्ति पर भी पड़ने लगा है। समुद्र तल से करीब 8500 फीट की ऊंचाई पर बनाई गई हनुमान की मूर्ति में दरारें पड़ गई हैं।
विज्ञापन
जाखू चोटी पर विराजमान हनुमान की मूर्ति को खतरा
3 of 8
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता नंदा और उनके पति निखिल नंदा हनुमान जी के भक्त हैं। इसलिए उन्होंने यहां 108 फीट ऊंची मूर्ति का निर्माण करवाया लेकिन मूर्ति की मेंटेनेस न होने के कारण आज इसमें दरारें आ गई हैं। इससे खतरा है कि कहीं आते जाते लोगों पर यह मूर्ति गिर गई तो जानमाल का काफी नुकसान हो सकता है।
जाखू चोटी पर विराजमान हनुमान की मूर्ति को खतरा
4 of 8
जाखू मंदिर के पीछे यह मान्यता है कि जब रावण के साथ युद्व में लक्ष्मण घायल हो गए थे तो उन्होंने संजीवनी बूटी की जरूरत पड़ी थी। हनुमान यहीं से होकर संजीवनी बूटी लाने हिमालय पर्वत पर गए थे। यहां रूककर उन्होंने कुछ देर आराम किया था।
विज्ञापन
जाखू चोटी पर विराजमान हनुमान की मूर्ति को खतरा
5 of 8
हनुमान की मूर्ति पर बैठ कर पक्षी और बंदर इसे क्षतिग्रस्त न कर पाएं इसके लिए मूर्ति पर दो बर्ड चेजर मशीनें लगाई गई थीं, जो अब काम नहीं कर रही हैं। बंदरों और पक्षियों के मूर्ति पर बैठने के कारण इसे नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन
जाखू चोटी पर विराजमान हनुमान की मूर्ति को खतरा
6 of 8
जाखू स्थित हनुमान मूर्ति के कायाकल्प का काम आगामी अप्रैल माह से शुरू होगा। जाखू मंदिर के ट्रस्टी सुमन पाल दत्ता ने बताया कि मूर्ति का निर्माण करने वाले दिल्ली के एचसी नंदा ट्रस्ट के संचालक निखिल नंदा से मौसम खुलने के बाद अप्रैल माह में मूर्ति की मरम्मत और रंग करवाने की बात कही है।
विज्ञापन
जाखू चोटी पर विराजमान हनुमान की मूर्ति को खतरा
7 of 8
ब्राजील की ‘क्राइस्ट द रिडीमर’ के बाद जाखू की चोटी पर स्थित भगवान हनुमानजी की मूर्ति विश्व में सबसे ऊंचाई पर स्थित मूर्ति है।
जिस चबूतरे पर यह मूर्ति बनी है उसकी टाइलें उखड़ने लगी हैं। पानी का रिसाव होने से टाइलें खराब हो रही हैं। ऐसे में मूर्ति के गिरने या क्षतिग्रस्त होने का खतरा बना हुआ है। इस मूर्ति को बनाने में दो साल का समय और करीब डेढ़ करोड़ रूपए खर्च आया था।