उसकी सांसे मिट्टी के नीचे जिंदगी के लिए कशमकश करती रही। मगर लोगों की दुआएं और मेहनत दोनों ही काम नहीं आई और उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
तस्वीरें: मिट्टी के नीचे दम तोड़ गई जिंदगी, मातम छाया
2 of 5
पुलिस के अनुसार उत्तर प्रदेश के जिला मुरादाबाद के मंगोली का रहने वाला तिलक राज अपने दो बच्चों मोनू (18), गुड्डू 16 व पत्नी के साथ बद्दी स्कूल के साथ लगते राजेश के आंगन का मलबा हटा रहे थे। अचानक ऊपर से दीवार समेत मलबा गिर गया जिससे वह मलबे के नीचे दब गया।
विज्ञापन
तस्वीरें: मिट्टी के नीचे दम तोड़ गई जिंदगी, मातम छाया
3 of 5
यहां पर इनके अलावा निकलेश, राज बाला उसमान व गुरमान भी काम कर रहे थे। दीवार का मलबा आता देख यह चारों किनारे हो गए, लेकिन तिलक नहीं भाग सका जिससे वह मलबे के नीचे दब गया। सूचना मिलते ही आपदा प्रबंधन व पुलिस वाले भी पहुंच गए, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।
तस्वीरें: मिट्टी के नीचे दम तोड़ गई जिंदगी, मातम छाया
4 of 5
मामला हिमाचल प्रदेश के सोलन जिला बद्दी का है, जहां पर स्कूल की चहारदीवारी खुदाई के दौरान गिर गई। इस हादसे में एक युवक मलबे के नीचे दब गया। लाख कोशिशों के बावजूद युवक की जान को नहीं बचाया जा सका। मलबे में दबे युवक को निकालने की कोशिश करते पुलिस कर्मी और अन्य लोग।
तस्वीरें: मिट्टी के नीचे दम तोड़ गई जिंदगी, मातम छाया
5 of 5
मलबा हटाते हुए करीब डेढ़ घंटे का समय लग गया। तब तक युवक ने दम तोड़ दिया। हालांकि 108 एंबुलेंस के कर्मियों ने मौके पर आकर ड्रिप भी लगाई, लेकिन उससे पहले ही उसने दम तोड़ दिया था। इस वाकये से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मलबे में युवक की मौत के बाद मां बेहोश होकर गिर पड़ी।