नया महीना सितंबर शुरू हो चुका है। सितंबर में सूर्य, मंगल, बुध और शुक्र अपनी राशि बदलेंगे। इसके अलावा इसी महीने में शनि धनु राशि में मार्गी होकर चलेंगे। इन चार ग्रहों के राशि परिवर्तन और शनि के मार्गी होने से कई लोगों के जीवन में इसका व्यापक असर देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
2 of 8
डॉ. मस्तराम शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
वैदिक ज्योतिष अनुसंधान संस्थान शिमला के डॉ. मस्तराम शर्मा ने कहा कि राशि परिवर्तन से सभी राशियों पर सकारात्मक और नकारात्मक दोनों तरह का प्रभाव पड़ेगा। 18 सितंबर को शनि धनु राशि में वक्री से मार्गी हो जाएंगे। यानि सभी पर इसका सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा। शनि ढाई साल में अपनी राशि बदलते हैं। शनि की ढ़ैय्या हो या साढ़ेसाती जातक के भविष्य पर गहरा प्रभाव पड़ता है।
विज्ञापन
3 of 8
मेष राशि के के जातकों को संतान पक्ष और बौद्धिक पक्ष काे संघर्ष से जूझना पड़ेगा। तुला राशि के जातकों के मान-सम्मान में वृद्धि होगी। वृश्चिक राशि के जातकों के लिए समय भाग्य उदय वाला है।
4 of 8
राज पक्ष से मान-सम्मान मिलेगा। कर्क राशि के जातकों के लिए धन का योग है और पारिवारिक सुख-समृद्धि की प्राप्ति होगी। मीन राशि के जातकों कोर्ट के मामलों में विजय मिलेगी।
विज्ञापन
5 of 8
सितंबर महीने में चार ग्रहों के राशि परिवर्तन और शनि के मार्गी होने से सात राशि के लोगों के लिए यह समय बहुत अच्छा रहने वाला है। ये सात भाग्यशाली राशियां होंगी- वृष, मिथुन, सिंह, कन्या, धनु, मकर और कुंभ
विज्ञापन
6 of 8
सूर्य-सूर्यदेव करीब एक महीने के बाद राशि बदलते हैं। 17 सितंबर को कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। ज्योतिष में सूर्य को हमेशा सीधी चाल चलने वाला ग्रह माना जाता है। मंगल-25 सितंबर को मंगल कन्या राशि में होंगे। मंगल ग्रह ऊर्जा के प्रतीक हैं। मंगल जातक को जूझारू बनाते हैं। मंगल के राशि परिवर्तन से कई जातकों पर इसका व्यापक असर पड़ता है।
विज्ञापन
7 of 8
बुध- कुंडली में बुद्ध ग्रह के मजबूत होने पर जातक विद्वान होता है और उसकी तर्क क्षमता मजबूत रहती है। 11 सिंतबर को बुध कन्या राशि में प्रवेश करेंगे फिर इसके बाद 29 सितंबर को तुला राशि में। गुरु- ज्योतिष शास्त्र में गुरु ग्रह का विशेष दर्जा है। इन्हें समस्त देवताओं का गुरु माना जाता है। इस महीने भी गुरु वृश्चिक राशि में मार्गी रहेंगे।
शुक्र- जीवन में सुख-समृद्धि शुक्र के शुभ प्रभाव से ही आती है। 10 सितंबर को शुक्र कन्या राशि में प्रवेश करेगा। इसके बाद ही 25 सितंबर को इसी राशि में शुक्र का उदय भी होगा।