सेना भर्ती कार्यालय हिसार कार्यालय में एक से 6 फरवरी तक एजूकेशन हवलदार, आरटी जेसीओ पदों के लिए भर्ती की जाएगी।
विज्ञापन
2 of 8
यह भर्ती हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के उम्मीदवारों के लिए की जाएगी। भर्ती निदेशक कर्नल आर रंजन ने बताया कि एक फरवरी को एजूकेशन हवलदार के कला विषय के लिए चरखी दादरी और रोहतक के उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी।
विज्ञापन
3 of 8
दो फरवरी को एजूकेशन हवलदार के कला विषय और आरटी जेसीओ के ग्रंथी पद के लिए अंबाला, हिसार और हिमाचल प्रदेश के पालमपुर, हमीरपुर, शिमला, मंडी भर्ती कार्यालयों के उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी।
4 of 8
तीन फरवरी को हवलदार एजूकेशन के विज्ञान और आरटी जेसीओ के पंडित पदों के लिए अंबाला, रोहतक, 4 फरवरी को चरखी दादरी भर्ती कार्यालय के उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी।
विज्ञापन
5 of 8
पांच फरवरी को हरियाणा के हिसार और हिमाचल प्रदेश के पालमपुर भर्ती कार्यालय के उम्मीदवार भाग लेंगे।
विज्ञापन
6 of 8
छह फरवरी को हवलदार शिक्षा के विज्ञान पद और आरटी जेसीओ पंडित पद के लिए हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर, शिमला, मंडी भर्ती कार्यालयों के उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी।
विज्ञापन
7 of 8
भर्ती में भाग लेने वाले सभी उम्मीदवारों को भर्ती कार्यालय, मिलिटरी स्टेशन हिसार के जीसीपी-2 पर प्रात: 4 बजे रिपोर्ट करना होगा।