फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरे वाह! अब लैंडलाइन पर मिलेंगी मोबाइल फोन की तमाम सुविधाएं

विज्ञापन
1 of 8
अब लैंड लाइन फोन पर मोबाइल की सभी सुविधाओं का लाभ ले सकेंगे। इंटरनेट प्रोटोकाल पर आधारित ‘नेक्स्ट जनरेशन नेटवर्क’ (एनजीएन) की एक्सचेंज स्थापित होने के बाद यह संभव हो पाएगा। बीएसएनएल ने नए साल पर शहर की 18256 लाइनों को ‘नेक्स्ट जनरेशन नेटवर्क’ में बदलने का लक्ष्य रखा है। योजना पर काम शुरू कर दिया गया है। रिपोर्ट: विश्वास भारद्वाज
विज्ञापन

अरे वाह! अब लैंडलाइन पर मिलेंगी मोबाइल फोन की तमाम सुविधाएं

2 of 8
बीएसएनएल की नेक्स्ट जनरेशन नेटवर्क (एनजीएन) सेवा के जरिये लोगों को नए साल से लैंड लाइन फोन पर मोबाइल की सुविधाएं मिलेंगी। लैंड लाइन फोन के जरिये आडियो वीडियो कांफ्रेंस के अलावा लोग इंटरनेट चलाने और टीवी देखने जैसे काम भी कर सकेंगे। इस विश्वस्तरीय तकनीक की मदद से लैंड लाइन फोन में आवाज की क्वालिटी में भी सुधार होगा।
विज्ञापन

अरे वाह! अब लैंडलाइन पर मिलेंगी मोबाइल फोन की तमाम सुविधाएं

3 of 8
पहले चरण में राजधानी शिमला की संजौली और छोटा शिमला एक्सचेंज की 6250 लाइनों को एनजीएन से जोड़ दिया गया है। दूसरे चरण में 31 मार्च से पहले पूरे शहर को सेवा से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। एनजीएन नेटवर्क से जुड़ने के बाद इंटरनेट की स्पीड वर्ल्ड क्लास हो जाएगी। इतना ही नहीं आईपी टीवी यानी कि इंटरनेट प्रोटोकॉल टीवी की क्वालिटी में जबरदस्त सुधार होगा।

अरे वाह! अब लैंडलाइन पर मिलेंगी मोबाइल फोन की तमाम सुविधाएं

4 of 8
नेक्स्ट जनरेशन नेटवर्क से जुड़ने के बाद लोग सिप फोन के जरिये सभी आधुनिक सुविधाओं को लाभ उठा सकेंगे। सिप फोन में लगी टच स्क्रीन की मदद से सेवाओं का इस्तेमाल किया जा सकेगा।
विज्ञापन

अरे वाह! अब लैंडलाइन पर मिलेंगी मोबाइल फोन की तमाम सुविधाएं

5 of 8
कारपोरेट हाउस और सरकारी संस्थाओं को वीडियो कांफ्रेंसिंग के लिए लीज लाइन इंटरनेट कनेक्शन लेना जरूरी नहीं रहेगा। बीएसएनएल यह सुविधा अपने लैंड लाइन फोन पर देगा।
विज्ञापन

अरे वाह! अब लैंडलाइन पर मिलेंगी मोबाइल फोन की तमाम सुविधाएं

6 of 8
लैंड लाइन और मोबाइल फोन सैट में कनेक्टिविटी हो जाएगी। वाई फाई के जरिये लैंड लाइन नंबर और मोबाइल आपस में कनेक्ट हो जाएंगे। मोबाइल से नंबर डायल कर लैंड लाइन नेटवर्क का इस्तेमाल कर बात होगी।
विज्ञापन

अरे वाह! अब लैंडलाइन पर मिलेंगी मोबाइल फोन की तमाम सुविधाएं

7 of 8
बीएसएनएल के फोन पर सेंट्रेक्स की सुविधा के साथ कोई भी कॉरपोरेट हाउस, कंपनी या संस्थान देश भर में अपने सभी ऑफिसों और कर्मचारियों को इंटरकॉम के जरिये आपस में जोड़ सकेंगे। बीएसएनएल के सिग्नल कमजोर होने अथवा न होने पर लैंड लाइन के जरिये कॉल की जा सकेगी। ब्रॉडबैंड सुविधा होने पर मोबाइल कॉल लैंड लाइन पर ट्रांसफर हो जाएंगी।
विज्ञापन

अरे वाह! अब लैंडलाइन पर मिलेंगी मोबाइल फोन की तमाम सुविधाएं

8 of 8
बीएसएनएल के महाप्रबंधक एमसी सिंह ने बताया कि नए साल पर शहर के लोगों को ‘नेक्स्ट जनरेशन नेटवर्क’ का तोहफा दिया जाएगा। 31 मार्च से पहले शहर के अधिकतर क्षेत्रों को एनजीएन से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। एनजीएन से जुड़ने के बाद शहर के लोग अपने लैंडलाइन फोन पर विश्वस्तरीय सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे। ‘नेक्स्ट जनरेशन नेटवर्क’ से जुड़ेंगे यह क्षेत्र- छोटा शिमला, कसुम्पटी, मालरोड, सीटीओ, न्यू शिमला, बालूगंज, शोघी, टूटु, नाभा और कनलोग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें