फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Army Helicopter Crash: सीडीएस बिपिन रावत का शिमला के इस स्कूल से रहा है गहरा नाता, जानिए

Wed, 08 Dec 2021 06:16 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 5
सीडीएस जनरल बिपिन रावत (1958 - 2021) - फोटो : अमर उजाला
देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत समेत 13 लोगों की बुधवार को हेलिकॉप्टर दुर्घटना में मौत हो गई। वायुसेना का एमआई 17वी-5 हेलिकॉप्टर तमिलनाडु के कुन्नूर के पास नीलगिरी की पहाड़ियों में खराब मौसम के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें रावत समेत 14 लोग सवार थे। हादसे की सूचना मिलते ही देश में शोक का माहौल छा गया। लोग अपने जांबाज नायक की सलामती की दुआएं करने में जुटे थे कि शाम को बुरी खबर आई, जनरल रावत नहीं रहे।
विज्ञापन

2 of 5
चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत - फोटो : अमर उजाला
बिपिन रावत का हिमाचल प्रदेश के शिमला से गहरा नाता रहा है। 13 मई 2019 को वे शिमला आए थे। बिपिन रावत ने शिमला के सेंट एडवर्ड स्कूल का दौरा कर स्कूल में बिताए लम्हों को याद किया था। इसी स्कूल से उन्होंने कुछ साल पढ़ाई भी की है। इस दौरान स्कूल के छात्रों ने बिपिन रावत से कई सवाल भी पूछे थे। उन्होंने छात्रों के सवालों का जवाब देने के साथ ही जीवन में सफलता पाने के लिए लगातार कड़ी मेहनत करने का मूल मंत्र दिया था। 

विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
जनरल रावत ने एनसीसी विंग के छात्रों को कहा था कि देश सेवा का जज्बा हो तो सेना ज्वाइन करें। उनके संबोधन से पूरे स्कूल के छात्र प्रोत्साहित हुए थे।  जनरल बिपिन रावत ने स्कूल की विजिटर बुक में लिखा था- एनसीसी कैडेट के जज्बे और जोश को देखकर काफी प्रभावित हुआ हूं। इनके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं।

4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
जनरल बिपिन रावत तब तीन दिवसीय आधिकारिक दौरे पर शिमला पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने सीटीओ से लेकर होटल क्लार्क तक माल रोड घूमने और शिमला के सुहाने मौसम का लुत्फ उठाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
शिमला प्रवास के दौरान अग्रिम क्षेत्र में सुरक्षा के हालात जानने के लिए सैनिकों की तैनाती का भी उन्होंने जायजा लिया था। इसके अलावा बिपिन रावत राज्यपाल और राज्य के उच्च पदाधिकारियों से भी मिले थे। सेनाध्यक्ष के साथ उनकी पत्नी व सेना परिवार कल्याण संगठन की अध्यक्षा मधुलिका रावत भी शिमला आई थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें