हिमाचल प्रदेश के नंबर एक समाचार पत्र अमर उजाला की अपराजिता 100 मिलियन स्माइल मुहिम के अंतर्गत सिरमौर में महिला सशक्तिकरण को लेकर आवाज बुलंद हुई। जिले के नाहन और पांवटा साहिब में आयोजित रैली में ढाई हजार से अधिक महिलाओं को स्कूल-कॉलेजों की छात्राओं ने भाग लेते हुए...बिना बेटी सूना है घर-परिवार, बेटी तो है लक्ष्मी का अवतार जैसे नारों से महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
भारी बारिश के बावजूद रैली में भाग लेने वाली आधी दुनिया का जोश कम नहीं हुआ। नाहन में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने चौगान मैदान में हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। जबकि पांवटा साहिब में कॉलेज प्राचार्य प्रो. देविंद्रा गुप्ता ने हरी झंडी दिखाई।
विज्ञापन
3 of 6
ददाहू में छात्राओं को शपथ दिलाई गई। हालांकि, ददाहू में रैली रखी गई थी। लेकिन, अत्याधिक बारिश की वजह से रैली में आए बच्चों को नारी गरिमा की शपथ दिलाकर वापस भेजा गया।
4 of 6
नाहन में एतिहासिक चौगान मैदान से रैली का आगाज हुआ। चौगान मैदान से रैली माल रोड़ होते हुए गुन्नूघाट, बड़ा चौक से दिल्ली गेट, गुरूद्वारा होते हुए वापस चौगान मैदान पहुंची।
विज्ञापन
5 of 6
रैली में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और आशा वर्करों के अलावा विभिन्न सरकारी एवं निजी स्कूलों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। रैली में नाहन कॉलेज के एनएसएस स्वयं सेवी, माता पदमावती नर्सिंग कॉलेज की छात्राएं, डाईट के प्रशिक्षणार्थी भी शामिल हुए।
इसके अलावा एसवीएन स्कूल, एवीएन स्कूल, करियर अकादमी, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, होली हार्ट स्कूल, पारंगत स्कूल, पब्लिक स्कूल, न्यू ईरा अकादमी हाई स्कूल, महिला पुलिस कर्मी, बीआरसी इंस्टीच्यूट के विद्यार्थियों ने भाग लिया।