राष्ट्रीय उच्च प्राधिकरण मंडल चंबा की मशीनरी और लेबर मौके पर पहुंची। पर्यटन स्थल खजियार में मंगलवार को आधा इंच तक बर्फबारी हुई है। न्यूनतम तापमान शिमला 2.0 डिग्री सेल्सियस, सुंदरनगर 5.9, भुंतर 4.0, कल्पा -6.2, धर्मशाला 3.2, ऊना 7.7, नाहन 5.6, पालमपुर 4.0, सोलन 3.7, मनाली -2.6, कांगड़ा 7.0, मंडी 6.1. बिलासपुर 9.0, हमीरपुर 9.1, चंबा 3.7, डलहौजी -1.2 और कुफरी -2.9 डिग्री सेल्सियस रहा।