फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूजीसी नेट में देश में पांचवें स्थान पर जयसिंहपुर की अंजलि

Mon, 06 Jan 2020 12:20 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयसिंहपुर (कांगड़ा)
विज्ञापन
1 of 4
- फोटो : अमर उजाला
कांगड़ा जिले के हारसी गांव की बहू अंजलि दत्ता धीमान ने यूजीसी नेट जेआरएफ में 99.98 फीसदी अंक लेकर देश भर में पांचवां स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन

2 of 4
- फोटो : अमर उजाला
जयसिंहपुर की बहू ने न केवल अपने इलाके, बल्कि प्रदेश का भी नाम रोशन किया है। महाराष्ट्र निवासी अंजलि दत्ता धीमान की शादी हारसी निवासी अरविंद धीमान से हुई है।
विज्ञापन

3 of 4
- फोटो : अमर उजाला
वह विद्युत उपमंडल आलमपुर में बतौर एसडीओ कार्यरत हैं। अंजलि के ससुर रत्न चंद धीमान रिटायर अध्यापक हैं। अंजलि इससे पूर्व दिसंबर 2018 व जून 2019 में यूजीसी नेट पास कर चुकी हैं।
विज्ञापन

4 of 4
यूजीसी नेट - फोटो : self
अंजलि ने बीएससी बायोटेक नागपुर यूनिवर्सिटी व एमबीए पुणे यूनिवर्सिटी से की है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय पति अरविंद धीमान, अध्यापकों, ससुराल और मायका पक्ष को दिया है। अंजलि ने कहा कि वह पीएचडी करना चाहती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें