फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वजन कम करने की जिद ने बना दिया पावर लिफ्टर, 30 किलो कम कर अब हासिल किए दो गोल्ड मेडल 

Fri, 03 Jan 2020 04:33 PM IST
अलका त्यागी रोहित भट्ट, अमर उजाला, अल्मोड़ा

सार

  • अल्मोड़ा की बेटी ने दिल्ली में राष्ट्र्ीय प्रतियोगिता में किया कमाल
  • कड़ी मेहनत से एक साल में 30 किलो कम किया अपना वजन
     
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
अगर इंसान में कुछ कर गुजरने का जज्बा हो तो वह सब कुछ हासिल कर सकता है। अल्मोड़ा के माल गांव निवासी ममता का वजन एक साल पहले 90 किलो पहुंच गया था। वजन कम करने के लिए पति की सलाह पर उन्होंने जिम ज्वाइन किया जो कि उनके जीवन का टर्निंग प्वाइंट रहा। ममता ने एक साल के भीतर 30 किलो वजन कम करने के साथ ही हाल ही में दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में दो गोल्ड मेडल जीतकर सबको हैरान कर दिया।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
अल्मोड़ा के माल गांव में रहने वाली ममता बिष्ट की शिक्षा अल्मोड़ा के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में हुई। उसके बाद उन्होंने प्राइवेट तौर पर एसएसजे परिसर से बीए प्रथम वर्ष की परीक्षा पास की और बीए द्वितीय और तृतीय वर्ष की शिक्षा हल्द्वानी के एमपीजी कॉलेज से प्राप्त की। छह साल पहले ममता की शादी अशोक बिष्ट के साथ हुई। अशोक दिल्ली में नौकरी करते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
ममता ने बताया कि बीते कुछ सालों में उनका वजन तेजी से बढ़ने लगा और एक साल पहले वजन 90 किलो हो गया। उनके पति ने वजन कम करने के लिए उन्हें जिम ज्वाइन करने की सलाह दी। धीरे-धीरे ममता ने भी अपने पति के साथ जिम जाना शुरू कर दिया। ममता ने एक साल के भीतर 30 किलो वजन कम कर लिया

4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
इसी दौरान ममता ने दिल्ली के एक फिटनेस इंस्टीट्यूट से छह माह का डिप्लोमा भी हासिल कर लिया। वजन कम करने के लिए ममता पावर लिफ्टिंग में हिस्सा लेने लगी। उन्होंने पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में पदक हासिल करने की भी ठान ली और 29 दिसंबर को दिल्ली में हुई नेशनल बेंच प्रेस एंड डेड लिफ्ट पावर लिफ्टिंग कंपटीशन में उन्होंने अलग-अलग वर्ग में दो गोल्ड मेडल जीत लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
इस प्रतियोगिता में दिल्ली, हरियाणा, यूपी, तमिलनाडु आदि राज्यों के करीब 40 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। ममता ने यह मेडल बेंच प्रेस और पावर लिफ्टिंग में जीते। ममता ने बताया कि वह भविष्य में पावर लिफ्टिंग की अन्य प्रतियोगिताओं में भी हिस्सा लेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें