प्यार इस कद्र परवान चढ़ा कि अमेरिका की गोरी हिमाचली गबरू के प्यार में सात समंदर पार चंबा आ पहुंची। पढ़िए इनकी रोमांचक लव स्टोरी..
विज्ञापन
2 of 15
हिमाचल के चंबा जिले के सलूणी उपमंडल के गांव तिवारी के निवासी पृथ्वी सिंह पुत्र भरतु अमेरिका के वाशिंगटन की युवती कैनेडी मेरी से शादी के बंधन में बंध गए हैं।
विज्ञापन
3 of 15
एसडीएम कार्यालय सलूणी में दोनों ने एक-दूसरे को अपना जीवन साथी चुन लिया। कैनेडी 2015 में डलहौजी घूमने आई थी, उस दौरान उसकी मुलाकात पृथ्वी सिंह से हुई। जिसके बाद दोनों एक-दूसरे के संपर्क में थे।
4 of 15
गरीब परिवार से संबंध रखने वाले पृथ्वी सिंह एक होटल में काम करते थे और स्कूल में बच्चों को जूडो कराटे की कोचिंग देते थे।
विज्ञापन
5 of 15
कैनेडी 2015 में जब डलहौजी घूमने आई तो उसे यहां काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। उसे यहां के टूरिस्ट प्लेस की जानकारी भी नही थी।
विज्ञापन
6 of 15
रहने के लिए भी कहीं कोई इंतजाम नहीं हो रहा था। पृथ्वी कहीं जा रहे थे तो रास्ते में बैठी मायूस कैनडी को देखकर उनसे रहा ना गया और परेशानी के बारे में पूछ लिया।
विज्ञापन
7 of 15
फिर पृथ्वी ने कैनेडी का होटल में ठहरने का इंतजाम करवाया और टूरिस्ट प्लेस पर भी घुमाया। बस यहीं से दोस्ती परवान चढ़ी और कैनेडी ने पृथ्वी को शादी के लिए प्रपोज कर दिया।
8 of 15
पृथ्वी सिर्फ बाहरवीं पास है तो शुरूआत में उन्हें अंग्रेजी भाषा समझने में भी काफी दिक्कत आई।
9 of 15
कार्यकारी एसडीएम सलूणी अजय पराशर ने बताया कि विवाह अधिनियम के तहत पृथ्वी सिंह पुत्र भरतु व कैनडी मेरी ने विवाह का पंजीकरण करवाया है, जिसे स्वीकार कर लिया गया है।
10 of 15
नवविवाहिता कैनडी ने बताया कि पूरे विश्व में भारतीय पुरुष ईमानदार पति के रूप में जाने जाते हैं।
11 of 15
इसलिए उन्होंने भारत के रहने वाले पृथ्वी सिंह को जान पहचान के बाद पति के रूप में चुना है।
12 of 15
उधर, पूरे जिला में इस विवाह की चर्चा है।
13 of 15
पृथ्वी सिंह ने बताया कि वह कैनडी को जीवन साथी के रूप में पाकर बेहद खुश है।
14 of 15
उसे उम्मीद भी नहीं थी कि विदेशी मेम उसे स्वीकार करेगी और उसके साथ सलूणी में रहने के लिए तैयार होगी।