फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12वीं पास युवक के लिए घर छोड़ भारत आई ये अमेरिकी गोरी, प्रपोज किया और कर ली शादी

Wed, 08 Feb 2017 08:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 10
अमेरिका से भारत घूमने आई ये गोरी यहां एक युवक को दिल दे बैठी। प्यार ऐसा हुआ कि खुद ही प्रपोज भी कर दिया। दोनों के प्रेम की ये कहानी बड़ी ही रोचक है। पढ़ेंगे तो आप भी हैरान रह जाएंगे। आइए जानते हैं पूरी कहानी-
विज्ञापन

2 of 10
अमेरिका की कैनेडी 2015 में भारत घूमने आई। यहां वह हिमाचल के डलहौजी घूमने गई तो उसे यहां काफी दिक्‍कतों का सामना करना पड़ा। उसे यहां के टूरिस्ट प्लेस की कोई जानकारी भी नहीं थी।
विज्ञापन

3 of 10
यही नहीं, रहने के लिए भी कहीं कोई इंतजाम नहीं हो रहा था। वह निराश होकर बैठ गई। इसी समय पृथ्वी कहीं जा रहे थे तो रास्ते में बैठी मायूस कैनडी को देखकर उनसे रहा ना गया और परेशानी के बारे में पूछ लिया।

4 of 10
पूरी बात जानने के बाद फिर पृथ्वी ने कैनेडी ‌का होटल में ठहरने का इंतजाम करवाया। साथ ही यहां के टूरिस्ट प्लेस पर भी घुमाया। बस यहीं से दोस्ती परवान चढ़ी और कैनेडी को पृथ्वी से प्यार हो गया।
विज्ञापन

5 of 10
प्यार ऐसा हुआ कि उसने पृथ्वी को शादी के लिए प्रपोज कर दिया। पृथ्वी सिर्फ बाहरवीं पास है तो शुरूआत में उन्हें अंग्रेजी भाषा समझने में भी काफी दिक्‍कत आई। मगर धीरे धीरे दोनों एक दूसरे को समझने लग गए।
विज्ञापन

6 of 10
पृथ्वी सिंह ने बताया कि वह कैनडी को जीवन साथी के रूप में पाकर बेहद खुश है।  उसे उम्मीद भी नहीं थी कि विदेशी मेम उसे स्वीकार करेगी और उसके साथ सलूणी में रहने के लिए तैयार होगी।
विज्ञापन

7 of 10
हिमाचल के चंबा जिले के सलूणी उपमंडल के गांव तिवारी के निवासी पृथ्वी सिंह पुत्र भरतु ने अब अमेरिका के वाशिंगटन की युवती कैनेडी मेरी से शादी कर ली है।

8 of 10
एसडीएम कार्यालय सलूणी में दोनों ने एक-दूसरे को अपना जीवन साथी चुन लिया। कैनेडी ने बताया कि 2015 में उसकी मुलाकात पृथ्वी सिंह से हुई जिसके बाद दोनों एक-दूसरे के संपर्क में थे।

9 of 10
गरीब परिवार से संबंध रखने वाले पृथ्वी सिंह पहले एक होटल में काम करते थे और स्कूल में बच्चों को जूडो कराटे की कोचिंग देते थे।
 
विज्ञापन

10 of 10
नवविवाहिता कैनडी ने बताया कि पूरे विश्व में भारतीय पुरुष ईमानदार पति के रूप में जाने जाते हैं। ऐसे में उनका फैसला बिल्कुल सही है। इसलिए उन्होंने भारत के रहने वाले पृथ्वी सिंह को जान पहचान के बाद पति के रूप में चुना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें