छोटी काशी मंडी में अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव पांच मार्च को शाही जलेब के साथ शुरू होगा। इससे पहले सोमवार को शिवरात्रि की छोटी जलेब निकाली गई। इस दौरान देव मिलन का अद्भुत नजारा देखने को मिला।
विज्ञापन
2 of 9
मंडी पहुंचे देव कमरूनाग से अब शिवरात्रि के कारज शुरू हो गए हैं। देवी-देवताओं के आगमन से छोटी काशी देवमयी हो गई है।
विज्ञापन
3 of 9
इस देव समागम में जिला के 216 देवी-देवता अपने देवलुओं, कारदारों, गूरों और बजंतरियों के साथ भाग लेंगे। अधिकतर देवता मंडी पहुंच गए हैं।
4 of 9
बाबा भूतनाथ मंदिर में स्वयंभू शिवलिंग पर करीब एक माह से चढ़ाया गया मक्खन का लेप आज सुबह पूरे विधि विधान के साथ निकाला गया। इसके बाद शिवलिंग का जलाभिषेक किया गया।
विज्ञापन
5 of 9
वहीं, सोमवार को जलेब के दौरान शिकारी माता जोगनी ने बाबा भूतनाथ महादेव मंदिर के सामने नमन कर देव मिलन किया।
विज्ञापन
6 of 9
मंगलवार को सीएम जयराम राज देवता माधोराय और आराध्य देव भूतनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे और इसके बाद शाही अंदाज में निकलने वाली माधोराय की शोभायात्रा में शिरकत कर मेले का शुभारंभ करेंगे।
विज्ञापन
7 of 9
जलेब माधोराय मंदिर से पड्डल मैदान तक निकाली जाएगी। इसमें पहली बार पूर्व सैनिकों की एक टुकड़ी वर्दी पहनकर शामिल होगी। वहीं जिला की विभिन्न नाटियों के साथ नाचते गाते सांस्कृतिक दल इस जलेब की शोभा बढ़ाएंगे।
8 of 9
बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का एक रथ भी इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएगा। सात दिन चलने वाले मेले में देश विदेशों से लोग शिरकत करेंगे। मेले में इस बार चार ही सांस्कृतिक संध्याएं संध्याएं होंगी।
मेला कमेटी और प्रशासन ने निर्णय लिया है कि दो संध्याओं से बचने वाली राशि को पुलवामा आतंकी हमले में शहीदों को भेजी जाएगी।11 मार्च को मेले का समापन प्रदेश के राज्यपाल आचार्य देवव्रत करेंगे। वह मेले की अंतिम शाही जलेब में भाग भी लेंगे।