फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CM के हाथों मेडल पाकर बोले मेधावी, उम्र भर याद रहेगा ये लम्हा,तस्वीरें

Sat, 09 Jul 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 18
‘अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह’ में सीएम वीरभद्र सिंह के हाथों सम्मान पाकर हिमाचल के मेधावी चहक उठे। आइए देखते हैं कुछ खास झलकियां- - फोटो : अमर उजाला
‘अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह’ में सीएम वीरभद्र सिंह के हाथों सम्मान पाकर हिमाचल के मेधावी चहक उठे। आइए देखते हैं कुछ खास झलकियां-
विज्ञापन

2 of 18
‘अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह’ में शुक्रवार सुबह सवा ग्यारह बजे जैसे ही मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पहुंचे, होटल पीटरहॉफ मेधावियों और उनके अभिभावकों की तालियों से गूंज उठा। लंबा सफर तय कर शिमला पहुंचे मेधावी छात्र-छात्राओं के उत्साह में कोई कमी नहीं थी। - फोटो : अमर उजाला
‘अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह’ में शुक्रवार सुबह सवा ग्यारह बजे जैसे ही मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पहुंचे, होटल पीटरहॉफ मेधावियों और उनके अभिभावकों की तालियों से गूंज उठा। लंबा सफर तय कर शिमला पहुंचे मेधावी छात्र-छात्राओं के उत्साह में कोई कमी नहीं थी।
विज्ञापन

3 of 18
दूरदराज के इलाकों से हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के 109 और शिमला सिटी के 33 टॉपर बच्चे तय वक्त पर पीटरहॉफ पहुंच गए। मुख्यमंत्री ने बच्चों को सफलता का मंत्र देते हुए एक-एक बच्चे को अपने हाथों से मेडल पहनाया और प्रशस्ति पत्र देकर नवाजा।

4 of 18
सीएम के हाथों अपने लाडले-लाडलियों को सम्मानित होते देख सामने बैठे कई अभिभावकों की आंखें छलक आईं।

5 of 18
मंच पर सम्मान पाने वाले मेधावियों से बात करते हुए सीएम ने उन्हें शाबाशी देते हुए कहा - कीप इट अप!

6 of 18
सुबह सवा ग्यारह बजे शुरू हुए इस समारोह में सीएम वीरभद्र सिंह के अलावा आईपीएच एवं बागवानी मंत्री विद्या स्टोक्स, उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री, शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा और पूर्व राज्यपाल डॉ. अश्वनी कुमार भी मौजूद थे।

7 of 18
प्रदेश भर से अमर उजाला के मेधावी छात्र सम्मान समारोह में आए मेधावी बच्चों ने अवार्ड लेते समय अपने मोबाइल से सीएम के साथ स्टेज पर सेल्फी भी ली।

8 of 18
मेधावी छात्र सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने बिना रुके, बिना थके सौ से अधिक बोर्ड और शिमला सिटी के स्कूल टॉपर को सम्मानित किया। प्रदेश भर से जुटे इन होनाहारों के साथ बिताए इन पलों का मुख्यमंत्री भी खूब आनंद लेते नजर आए।

9 of 18
पूरे उत्साह के साथ उन्होंने एक के बाद एक मेधावियों को न केवल सम्मानित किया बल्कि उनके साथ हंसी मजाक कर पलों को यादगार बनाया।

10 of 18
मुख्यमंत्री ने दर्जनों छात्रों से उनके घर का पता पूछने से लेकर उनसे हंसी मजाक किया और उन्हें इस उपलब्धि पर बधाई, शुभकामनाएं देकर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

11 of 18
ऐसे ही कुछ छात्रों से की गई बातचीत को मेधावियों ने अमर उजाला के साथ साझा किया और कहा कि यह उनके लिए कभी न भूला पाने वाला पल है जब उन्होंने मुख्यमंत्री से स्टेज पर बात की।

12 of 18
अमर उजाला के मेधावी छात्र सम्मान समारोह 2016 में सम्मानित होने वाले मेधावियों के चेहरों पर अलग ही चमक नजर आई। उनके लिए यह कभी ना भूले जाने वाले पल थे।

13 of 18
उनमें मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के हाथों अमर उजाला का यह सम्मान पाने का भारी उत्साह था। फिर जब बारी-बारी सम्मानित होने का सिलसिला शुरू हुआ तो तालियों की गड़गड़ाहट के बीच मेधावियों के लिए यह अविस्मरणीय क्षण बन गए।

14 of 18
मेधावी विद्यार्थियों के साथ-साथ उनके अभिभावकों और शिक्षकों की खुशी का भी ठिकाना नहीं था। मेधावी बच्चों ने मुख्यमंत्री के साथ सेल्फी लेकर जहां इन पलों को कैमरे में कैद किया वहीं गौरवान्वित अभिभावकों ने भी इस मौके पर मुख्यमंत्री के साथ फोटो खिंचवाई।

15 of 18
मुख्यमंत्री के अलावा मेधावी बच्चों को मंत्री विद्या स्टोक्स, मुकेश अग्निहोत्री, सुधीर शर्मा और मुख्य सचिव वीसी फारका ने भी पीठ थपथपाकर खूब सराहा।

16 of 18
मेधावी छात्र सम्मान समारोह में चंबा, टापरी, आनी, बैजनाथ, जोगिंद्रनगर, हमीरपुर, कांगड़ा, गानवी, अर्की, सरकाघाट, नाहन, नूरपुर, धर्मशाला, करसोग, अंब, देहरा सहित कई अन्य दूरदराज के क्षेत्रों से विद्यार्थी सम्मानित होने के लिए शिमला पहुंचे।

17 of 18
कई विद्यार्थी जहां अपने अभिभावकों और छोटे भाई-बहनों के साथ आए वहीं कुछ विद्यार्थी शिक्षकों के साथ समारोह स्थल में पहुंचे।

18 of 18
स्कूल शिक्षा बोर्ड की मेरिट में आकर कामयाबी की उड़ान भरने वाले बच्चों ने मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित करवाने के लिए अमर उजाला का आभार जताया।

Next
AU ऐप में पढ़ें