प्रीति और कंगना के बाद धमाल मचाने को तैयार पहाड़ की एक और बाला
Fri, 08 Jul 2016 09:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रिकांगपिओ (किन्नौर)
सिने अभिनेत्री प्रीटी जिंटा, कंगना रणौत के बाद हिमाचल की एक और बाला बड़े पर्दे पर दमदार अभिनय से पहचान बना रही है।
ये हैं हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला किन्नौर की रवीना नेगी, जिन्होंने बॉलीवुड में अपनी प्रतिभा की धाक जमाई है।
रवीना नेगी का आरंभिक जीवन भले ही बौद्ध भिक्षुणी से शुरू हुआ हो, लेकिन आज यह अभिनेत्री बॉलीवुड में अपने नाम का सिक्का जमा चुकी हैं।
रवीना नेगी ने बताया कि ‘बाहुबली’ फिल्म के निर्देशक ने अपनी आने वाली नई फिल्म के लिए उन्हें प्रस्ताव भेजा है।
यह फिल्म हिंदी और साउथ दोनों भाषाओं में रिलीज होगी।
रवीना नेगी
नेगी ने बताया कि उन्होंने शुरुआती दौर में विख्यात अभिनेत्री हेमा मालिनी के साथ एड शूट किया है।
रवीना नेगी
वहीं से सफलता की सीढ़ी इस कदर मिली कि मंजिल आसान हो गई।
रवीना नेगी
किन्नौर की बाला रवीना ने अब तक ब्लैक हाउस, एक्स कॉटेज, द गेम, आवारा लफंगे जैसी कई फिल्मों में अभिनय किया है।
रवीना नेगी
अब वह फिल्म ‘अधूरे’ और ‘आखिरी ख्वाहिश’ में नजर आएगी।
रवीना नेगी
फिल्म ‘अधूरे’ में वह अभिनेता जिमी शेरगिल के साथ जल्द मुख्य किरदार में नजर आएंगी।
रवीना नेगी
रवीना मूल रूप से रिकांगपिओ के पांगी गांव की रहने वाली है।
रवीना नेगी
हालांकि उसका प्रारंभिक लक्ष्य फिल्मी दुनिया से जुड़ना नहीं था।
रवीना नेगी
लेकिन भाग्य ऐसे बदला कि मुंबई पहुंचते ही नई पहचान मिल गई।
रवीना नेगी
मुंबई में प्रसिद्ध अदाकारा हेमामालिनी के मार्गदर्शन में रवीना की राहें आसान बनीं।