फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यटकों संग शिमला के लोगों में दिखा रक्तदान का जोश

Wed, 15 Jun 2016 01:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 9
ब्लड डोनेशन कैंप - फोटो : अमर उजाला
‘अमर उजाला फाउंडेशन’ ने विश्व रक्तदान दिवस के मौके पर ऐतिहासिक रिज मैदान पर ब्लड डोनेशन कैंप लगाया। कैंप में कॉलेज, यूनिवर्सिटी और बाहरी राज्यों से शिमला घूमने आए पर्यटकों ने रक्तदान कर दूसरों की जिंदगी बचाने का संदेश लोगों को दिया।
विज्ञापन

2 of 9
ब्लड डोनेशन कैंप - फोटो : अमर उजाला
पंचायती राज मंत्री अनिल शर्मा ने शिविर का उद्घाटन किया। शिविर का शुभारंभ सुबह ग्यारह बजे हुआ। शिविर में कुल 54 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। शिविर में ब्लड बैक के विभागाध्यक्ष डॉ. एमएल कौशल और ब्लड बैंक की टीम ने शिविर में सहयोग दिया। ‘अमर उजाला’ की ओर से युवाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

3 of 9
ब्लड डोनेशन कैंप - फोटो : अमर उजाला
शिविर में पहुंची पूनम को रक्तदान नहीं कर पाने का मलाल रहा। वजन कम होने के कारण डॉक्टरों ने इन्हें रक्तदान करने से मना कर दिया। पूनम ने बताया कि उन्हें रक्तदान नहीं कर पाने का मलाल है। हालांकि, पूनम को डॉक्टरों ने एक माह बाद रक्तदान करने को कहा है। इससे खुश पूनम ने कहा कि अगले ब्लड कैंप में आकर रक्तदान करेंगी। पूनम ने कहा कि वह बास्केटबॉल और हैंडबॉल की खिलाड़ी हैं। उन्हें खेल से बहुत प्यार है। आगे जाकर वह देश का नाम रोशन करना चाहती हैं।

4 of 9
ब्लड डोनेशन कैंप - फोटो : अमर उजाला
इंडियन सोसाइटी ऑफ ब्लड ट्रांसफ्यूजन एंड इम्यूनो  हेमाटोलोजी हिमाचल चैप्टर (आईएसबीटीआई) ने अध्यक्ष डॉ. एमएल कौशल ने अमर उजाला के साथ मिलकर रक्तदान शिविर में सहयोग किया। आईएसबीटीआई हिमाचल चैप्टर के उपाध्यक्ष डॉ. रॉय, जनरल सेक्रेटरी डॉ. संदीप मल्होत्रा और कोषाध्यक्ष डॉ. निशी जसवाल इस दौरान मौजूद रहे। ब्लड बैंक के विभागाध्यक्ष डॉ. एमएल कौशल, स्टाफ नर्स प्रतिमा ठाकुर, काउंसलर ईश्वरी चंदेल, डॉ. कंचन और लैब असिस्टेंट रोहित कुमार ने शिविर में सहयोग दिया।
विज्ञापन

5 of 9
ब्लड डोनेशन कैंप - फोटो : अमर उजाला
संजौली में रहने वाले विजय ने शिविर में सबसे पहले रक्तदान किया। अमर उजाला के शिविर में  रक्तदान करने की खुशी का ठिकाना नही था। उन्होंने आज पांचवीं बार रक्तदान किया है। सुंदरनगर के जसवंत ने कहा कि परिवार के साथ शिमला घूमने आया था। कुछ समय पहले कैल्शियम की कमी थी। लेकिन अब वह पूरी हो गई है। पहली बार रक्तदान करने से काफी तरोताजा महसूस हो रहा है। शिमला के कैलाश चौहान का ओ पॉजिटिव ब्लड ग्रुप काफी रेयर ब्लड ग्रुप है। छह माह पहले किसी कैंसर मरीज को यह ब्लड ग्रुप चाहिए था, इसलिए उस समय रक्तदान किया था।
विज्ञापन

6 of 9
ब्लड डोनेशन कैंप - फोटो : अमर उजाला
कांगड़ा के संजीव सिंह का विवि में लॉ का एग्जाम था। रिज मैदान पर रक्तदान शिविर लगा था। रक्तदान करने की तमन्ना थी। जो पूरी हो गई। उधर बिलासपुर के रमन कुमार ने शिविर में सोलहवीं बार रक्तदान किया।
विज्ञापन

7 of 9
ब्लड डोनेशन कैंप - फोटो : अमर उजाला
 जालंधर के मनीश ठाकुर ने कहा कि खून दान करने से मन को शांति मिलती है। यहां की हरियाली उन्हें बेहद पसंद है। वे रक्तदान शिविर में हमेशा खून दान करते हैं। इससे उनके मन को शांति मिलती है।

8 of 9
ब्लड डोनेशन कैंप - फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ की भानुप्रिया का बारह जून को उनका जन्मदिन था। बर्थडे पर रक्तदान करने की ख्वाहिश थी। काम में व्यस्तता के चलते वह रक्तदान नही कर पाईं। विश्व रक्तदान दिवस पर पहली मर्तबा रक्तदान करना अनोखा अनुभव है।
विज्ञापन

9 of 9
ब्लड डोनेशन कैंप - फोटो : अमर उजाला
शिविर में महेंद्र चौहान, विजय चौहान,  धमेंद्र सिंह, नरेश कुमार, जसवंत, दया शंकर शुक्ला, कैलाश चौहान, राकेश तांन्टा, नरेंद्र सिंह कंवर, अमर सिंह ठाकुर, संजीव सिंह, मंजीत सिंह, गरिमा सूद, अनुराधा वर्मा, प्रतिभा, ओबेद, मीना, स्माइली महाजन, जगदेव सिंह, निशा, विक्रांत नेगी, मनीश कुमार, सुमित गांधी, अरुण प्रकाश, कृष्ण दत्त शर्मा, चंद्रशेखर, भानुप्रिया, शशि भूषण, विजय शर्मा, अनूप धीमान, इंद्रजीत नेगी, अतुल शर्मा, अजय चंदेल, रमन कुमार, मयंक कुमार, कमल देव, अंजु ठाकुर, रविंद्र सिंह बैंस, हमिंद्र गेजटा, प्रीक्षित शर्मा, देवेंद्र अरोड़ा, गौरी अरोड़ा, अभिषेक सूद, योगेश शर्मा, राकेश परिहर, नीरज धींगटा, केदार, रविश कुमार, संजय ठाकुर, अभय जिंटा, रिटा शर्मा, देविका राघव, अनिल महातो और अनिल जोनी ने रक्तदान किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें