रामपुर और किन्नौर में अभी तक कई ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कें बंद होने से निगम की बसों की आवाजाही ठप है। कुल्लू, किन्नौर, लाहौल में भी कई जगह बिजली और पीने के पानी की सप्लाई अभी बाधित है। बुधवार को प्रदेश भर में धूप खिलने के बावजूद अधिकतम तापमान में सामान्य से दो डिग्री की कमी दर्ज हुई।