दिल्ली से पत्नी और तीन बेटियों के साथ मनाली घूमने आए दिनेश सिंह ने बताया कि वीक एंड उन्होंने मनाली का प्लान बनाया। मनाली में बर्फबारी होता देख उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। मध्य प्रदेश से आए मनीष, रवि, रणदीप, और पंकज ने कहा कि बर्फबारी से मनाली का मौसम काफी ठंडा हो गया है। इसके बावजूद वह इसका आनंद ले रहे हैं। हरियाणा के रणजीत सिंह ने कहा कि उन्हें बर्फ देखने के लिए टूरिस्ट प्वाइंटों पर जाने की जरूरत नहीं पड़ी।