फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब नहीं होंगे कील, मुहांसे और फंगल इंफेक्शन, वैज्ञानिकों ने खोज निकाली ये जड़ी-बूटी

Tue, 10 Jan 2017 02:49 PM IST
नरेंद्र एस कंवर/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 7
अब कील-मुहांसों, मसूड़ों की बदबू, बैक्टीरिया और स्किन के फंगल इंफेक्शन को जड़ से खत्म किया जा सकेगा। वैज्ञानिकों ने उस जड़ी-बूटी को खोज लिया है।
विज्ञापन

2 of 7
हिमाचल की राजधानी शिमला और ठंडे क्षेत्रों में पाई जाने वाली वनस्पति एडियंटम कैप्लिस वेनिरस फर्न से कील-मुहांसों, मसूड़ों की बदबू, बैक्टीरिया और स्किन के फंगल इंफेक्शन को जड़ से खत्म किया जा सकता है। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के फैकल्टी और लाइफ साइंसेज के बायोटेक्नोलॉजी विभाग ने इस वनस्पति पर एक महत्वपूर्ण शोध कर सफलता पाई है।
विज्ञापन

3 of 7
शोध प्रकाशित होने के बाद अब इसे पेटेंट के लिए दिल्ली भेजा गया है। पेटेंट मिलने पर इसे कॉस्मेटिक्स जगत में हर्बल और प्राकृतिक दवा के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है।

4 of 7
शोधकर्ता और डीन फैकल्टी ऑफ बॉयो साइंसेज और बायो टेक्नोलॉजी विभाग के प्रो. एसएस कंवर और सहयोगी शोधकर्ता भावना दीवान ने कई महीनों के शोध के बाद पाया कि इस वनस्पति से मनुष्य में होने वाले हर तरह के इंफेक्शन को रोका जा सकता है।
विज्ञापन

5 of 7
एडियंटम कैप्लिस वेनिरस फर्न हर सीजन में एक जैसी रहती है। बरसात में भी इस पर बैक्टीरिया और फंगल इंफेक्शन पर कोई असर नहीं होता है। इसके पत्तों में नींबू और जड़ी बूटियां मिलाकर तैयार पेस्ट दवा के रूप में काम करता है।
विज्ञापन

6 of 7
इसके उपयोग से कील-मुहांसे, मुंह में होने वाले बैक्टीरिया, बदबू, चेहरे और स्किन के फंगल इंफेक्शन को रोका जा सकता है। शोधकर्ताओं ने चर्म रोग दूर होने का भी दावा किया है। शोधकर्ताओं का दावा है कि इस वनस्पति पर किसी भी सीजन में बैक्टीरिया और फंगल इंफेक्शन का कोई असर नहीं पड़ता। इसी कारण इसे कॉस्मेटिक या दवा के रूप में लें तो इससे जुड़ी बीमारियों को जड़ से दूर कर देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
विश्वविद्यालय के फैकल्टी ऑफ लाइफ साइंसेज डीन एवं विवि के इंटरनल क्वालिटी इंश्योरेंस सैल (आईक्यूएसी) के निदेशक प्रो. एसएस कंवर का कहना है उनके शोध से बैक्टीरिया, फंगल व अन्य इंफेक्शन से बचा जा सकता है। इसका पेटेंट मिलने पर इसे कास्मेटिक जगत में इस्तेमाल कर इसका व्यावसायिक उपयोग किया जा सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें