सड़कों पर तेजरफ्तार का कहर जारी है। ऊना में हुए एक कार हादसे में ओवरस्पीड ने कई लोगों की जान खतरे में डाल दी। हादसा उस समय हुआ जब जब चंडीगढ़ की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पैरापिट से जा टकराई और दूसरी तरफ जाकर पलट गई। इसमें एक महिला सहित तीन लोगों को गंभीर रूप से चोटें आई हैं। पुलिस ने इस संदर्भ में मुकद्दमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। हादसे में घायल लोगों को अस्पताल ले जाते लोग। उल्लेखनीय है कि तेजरफ्तार की वजह से ही ऊना जिला में आए दिन हादसे हो रहे हैं और इसमें कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ रही है।