कांगड़ा त्रासदी(फाइल)
- फोटो : संवाद
15 दिन में लगा दी थी सुरक्षा दीवार
धर्मशाला-गगल वाया शीला सड़क मार्ग भी 12 जुलाई को काफी प्रभावित हुआ था, जिसे मात्र 15 दिन में ही दुरुस्त कर दिया गया था। मांझी खड्ड के किनारे क्षतिग्रस्त सड़क मार्ग पर कंकरीट की दीवार बनाई गई है, जो सड़क को सुरक्षा प्रदान कर रही है।
सड़क मार्ग तो सुधारा, पर लटके हैं कई काम
12 जुलाई की प्रयलकारी बाढ़ के कारण पंचायत शीला भुटेहड़ को भी काफी नुकसान हुआ था। पंचायत की सड़क क्षतिग्रस्त हुई थी, जिसे दुरुस्त कर दिया गया है, लेकिन अभी भी कई कार्य लटके हुए हैं। -सोनिया, प्रधान, पंचायत शीला भुटेहड़