फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश: मनाली, डलहौजी और किन्नौर बर्फ से लकदक, शिमला ने भी ओढ़ी सफेद चादर

Wed, 29 Jan 2020 01:45 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 10
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश में सीजन की दूसरी बड़ी बर्फबारी हुई है। मनाली, डलहौजी और किन्नौर जिले बर्फ से लकदक हो गए हैं। शिमला ने भी बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है। प्रदेश में पांच नेशनल हाईवे समेत 350 से अधिक सड़कों पर यातायात ठप हो गया है। आज भी प्रदेश के कई क्षेत्रों में बर्फबारी और बारिश का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन

2 of 10
- फोटो : अमर उजाला
पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के बाद कुल्लू व लाहौल-स्पीति में हिमपात का क्रम थमने का नाम नहीं ले रहा है।
विज्ञापन

3 of 10
- फोटो : अमर उजाला
देर रात कुल्लू व लाहौल-स्पीति में एक बार फिर ताजा हिमपात हुआ है। बर्फबारी के बाद कुल्लू जिला की पहाड़ियों के साथ ग्रामीण क्षेत्र हिमपात से लकदक हो गए हैं।

4 of 10
- फोटो : अमर उजाला
पिछले दो दिनों में रोहतांग दर्रा 180, कोकसर 90, दारचा 60, पलचान 45, सोलंगनाला 45, मनाली में 10 सेंटीमीटर, केलांग में 15 सेंटीमीटर और जलोड़ी दर्रा में 60 सेंटीमीटर तक ताजा हिमपात हुआ है।
विज्ञापन

5 of 10
- फोटो : अमर उजाला
बर्फबारी के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की दुश्वारियां एक बार फिर बढ़ गई है। प्रशासन ने सुरक्षा के लिहाज से सैलानियों को सोलंगनाला जाने से मना कर दिया है।
विज्ञापन

6 of 10
- फोटो : अमर उजाला
लारजी-सैंज-न्यूली मार्ग स्थित पागलनाला में बारिश से बाढ़ आने के कारण अवरूद्ध हो गया है और दोनों तरफ करीब तीन घंटे तक लोग जाम में फंसे रहे।
विज्ञापन

7 of 10
- फोटो : अमर उजाला
वहीं बर्फबारी और बारिश से जिले की ग्रामीण इलाकों को जोड़ने वाली करीब 50 से अधिक सड़कों पर यातायात पूरी तरह से बंद हो गया है।

8 of 10
- फोटो : अमर उजाला
जनजातीय जिला लाहौल में बर्फबारी के चलते दो माह से बंद पड़ी 140 सड़कों की बहाली के लिए लाहौल की जनता को अभी एक माह और इंतजार करना होगा। 

9 of 10
- फोटो : अमर उजाला
मार्च के पहले सप्ताह तक लोक निर्माण विभाग ने सड़कों को बहाल करने का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन

10 of 10
- फोटो : अमर उजाला
बीआरओ फिलहाल घाटी की मुख्य सड़कों को बहाल कर रहा है। सड़कें बंद होने के कारण लोगों की मुश्किलें बरकरार हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें