हिमाचल प्रदेश की 13वीं विधानसभा का पहला सत्र मंगलवार को धर्मशाला के तपोवन में शुरू हुआ। पहले दिन प्रोटेम स्पीकर रमेश धवाला ने 23 नए विधायकों समेत 68 सदस्यों को विधानसभा की सदस्यता और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
2 of 15
सबसे पहले मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शपथ ली। उनके बाद सभी मंत्रियों, नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री और पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने शपथ ली। इसके बाद हर विधानसभाओं के क्रम के हिसाब से विधायकों ने शपथ ली।
विज्ञापन
3 of 15
सदन शुरू होने से पूर्व सबसे पहले मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के साथ सत्ता पक्ष के विधायक और मंत्री सदन में पहुंचे। उनके बाद नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह और कांग्रेस के सभी विधायक दाखिल हुए। सीपीएम के एकमात्र विधायक राकेश सिंघा और निर्दलीय विधायक प्रकाश राणा और होशियार सिंह भी सदन में पहुंचे।
4 of 15
विपक्ष के सदन में पहुंचते ही मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री और वीरभद्र सिंह से भी हाथ मिलाकर उनका अभिवादन किया। आखिर में प्रोटेम स्पीकर रमेश धवाला पीठ पर पहुंचे। धवाला ने सुबह 11 बजे सदन की कार्यवाही शुरू की।
विज्ञापन
5 of 15
शपथ ग्रहण के दौरान वीआईपी दीर्घा में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह, सांसद रामस्वरूप शर्मा, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष बृज बिहारी लाल बुटेल, पूर्व विधायक मनोहर धीमान, भाजपा प्रदेश महामंत्री पवन राणा मौजूद रहे। करीब 12.30 शपथ ग्रहण समारोह समाप्त हुआ। इसके बाद स्पीकर ने बुधवार सुबह 11 बजे तक सदन स्थगित कर दिया।
विज्ञापन
6 of 15
वीरभद्र समेत नौ विधायकों ने ली अंग्रेजी में शपथ
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह उनके बेटे विक्रमादित्य सिंह सहित नौ विधायकों ने अंग्रेजी में शपथ ली। पिता-पुत्र के अलावा भाजपा से नरेंद्र ठाकुर, कांग्रेस से हर्षवर्धन, अनिरुद्ध सिंह, नंदलाल, सीपीएम से राकेश सिंघा और निर्दलीय होशियार सिंह ने भी अंग्रेजी में शपथ ली।
विज्ञापन
7 of 15
बीमार सुजान सिंह को पीठ तक लेकर गए मुकेश
लंबे समय से बीमार चल रहे कांग्रेस विधायक सुजान सिंह पठानिया शपथ लेने विधानसभा पहुंचे। जब प्रोटेम स्पीकर ने उनको शपथ के लिए आमंत्रित किया तो नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री उनका हाथ पकड़ कर पीठ तक ले गए। सीढि़यां चढ़ते हुए भी सुजान सिंह को सहारा लेना पड़ रहा था।
8 of 15
वीरभद्र को विदा करते दिखे पठानिया व कूका
विधायकों के शपथ ग्रहण के बाद पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह व उनके परिवार को गाड़ी में बैठकर विदाई देते हुए भाजपा के विधायक राकेश पठानिया और अरुण कुमार कूका को देखा गया। इससे पहले दोनों विधायकों ने वीरभद्र सिंह से कुछ देर गुफ्तगू भी की।
9 of 15
कांग्रेस विधायकों से घिरे रहे अनिल
कांग्र्रेस से भाजपा में शामिल होकर जीत हासिल करने के बाद मंत्री बने अनिल शर्मा विधानसभा परिसर में कांग्रेस विधायकों के ही इर्द-गिर्द घिरे रहे। परिसर में अनिल सोलन के विधायक धनीराम शांडिल के साथ नजर आए। पूर्व की कांग्रेस सरकार में दोनों मंत्रिमंडल में एक साथ थे।
10 of 15
हिमाचल प्रदेश की तेरहवीं विधानसभा के सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह पहली बार सदन में पहुंचे युवा विधायकों के लिए भावुक क्षण बन गया। मां पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह के साथ शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य सिंह और पिता पूर्व विधानसभा अध्यक्ष बृज बिहारी लाल बुटेल के साथ उनके बेटे पालमपुर के विधायक आशीष बुटेल सदन में पहुंचे। मां और पिता के अलावा बेटों के लिए भी ये यादगार पल था।
11 of 15
अपने बेटे आशीष बुटेल के लिए सीट छोड़ने वाले बृज बिहारी लाल बुटेल सदन में पहुंचे। बुटेल की परंपरागत सीट पालमपुर थी, लेकिन इस बार उन्होंने ये सीट अपने बेटे आशीष बुटेल के लिए छोड़ दी थी। वहीं तेरहवीं विधानसभा में सबसे युवा विधायक विक्रमादित्य सिंह की शपथ को पिता पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने सदन में बतौर विधायक देखा, जबकि मां पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह दर्शक दीर्घा में मौजूद रहीं। आशीष ने शपथ लेने के बाद अपने पिता बीबीएल बुटेल के पैर छूकर आशीर्वाद लिया, जबकि विक्रमादित्य सदन में आने से पहले मां के पांव छूकर आए।
12 of 15
पिता के साथ आए मुल्ख राज
पालमपुर से पहली बार विधायक बने आशीष बुटेल अपने पिता पूर्व विधानसभा अध्यक्ष बृज बिहारी लाल, माता, पत्नी सहित अन्य परिजनों के साथ विधानसभा पहुंचे। बैजनाथ से पहली बार विधायक बने मुल्ख राज प्रेमी भी अपने पिता के साथ विधानसभा पहुंचे।
13 of 15
पहली बार जीतकर आए 23 विधायकों ने लांघी सदन की दहलीज
जिला लाल (भरमौर), रीता धीमान (इंदौरा), अर्जुन सिंह (जवाली), होशियार सिंह (देहरा), रविंद्र कुमार (जयसिंहपुर), अरूण कुमार कूका (नगरोटा बगवां), आशीष बुटेल (पालमपुर), मुलख राज प्रेमी (बैजनाथ), सुंदर सिंह ठाकुर (कुल्लू), सुरेंद्र शौरी (बंजार), राकेश जंवाल (सुंदरनगर), जवाहर ठाकुर (द्रंग), प्रकाश राणा (जोगिंद्रनगर), इंद्र सिंह गांधी (बल्ह), राजेश ठाकुर (गगरेट), सतपाल रायजादा (ऊना), जेआर कटवाल (झंडूता), सुभाष ठाकुर (बिलासपुर), राजेंद्र गर्ग (घुमारवीं) कमलेश कुमारी (भोरंज), विक्रमादित्य सिंह (शिमला ग्रामीण), परमजीत पम्मी (दून), पवन नैय्यर (चंबा) पहली बार शपथ लेने के बाद जोश में दिखे।
14 of 15
हरी टोपियों से परहेज
तपोवन में विधानसभा सत्र के पहले दिन मंत्री-विधायकों से मिलने आए लोग हरी टोपियों की बजाय मैरून रंग की टोपियां पहने दिखे। दरअसल, सूबे की राजनीति में हरी रंग की टोपी को कांग्रेस तो मैरून टोपी को भाजपा से जोड़कर देखा जाता है। ऐसे में भाजपा सरकार के पहले विधानसभा सत्र में ज्यादातर लोग मैरून टोपी में नजर आए।
फरियादियों की कतारें
विधानसभा सत्र के पहले दिन की कार्यवाही समाप्त होने के बाद दोपहर करीब डेढ़ बजे जैैसे ही जयराम सरकार के कैबिनेट मंत्री अपने कार्यालयों में पहुंचे तो उनसे मिलने फरियादियों की कतारें लग गईं। मांगपत्र लेकर पहुंचे लोगों को काफी देर बाद मंत्रियों से मुलाकात का मौका मिला। पांगी और भरमौर से बड़ी संख्या में आए लोगों ने तो विधायक जिया लाल को विस गेट के बाहर रोककर ही अपने-अपने मांग पत्र थमा दिए।