हिमाचल में लॉकडाउन और कर्फ्यू के बीच बर्फ से लकदक रोहतांग दर्रा को पार कर बुधवार को कुल्लू-मनाली से 296 किसानों को लाहौल पहुंचाया गया है। इनमें लाहौल-स्पीति जिले के दूरदराज के क्षेत्रों में दैनिक उपयोग का सामान पहुंचाने वाले ट्रक भी शामिल थे। प्रशासन सप्ताह में तीन दिन रोहतांग दर्रा से वाहनों की आवाजाही कर रहा है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
रोहतांग दर्रा
- फोटो : एएनआई
बुधवार को 296 किसानों को 83 वाहनों से भेजा गया है। इसमें निजी वाहनों के साथ टैक्सियां, बाइक, राशन से लदे ट्रक व तेल से भरे टैंकर भी शामिल थे। प्रशासन ने जरूरतमंद लोगों को रोहतांग होकर जाने की अनुमति दी।
विज्ञापन
3 of 5
रोहतांग से जाते ट्रक
- फोटो : एएनआई
जिसमें 44 निजी वाहनों में तीन बच्चों के साथ कुल 117 लोग कोकसर पहुंचे। वहीं, 28 टैक्सियों को भी परमिशन दी गई जिसमें 140 लोग लाहौल के अलग-अलग हिस्सों में पहुंचे।
4 of 5
रोहतांग में वाहन
- फोटो : एएनआई
दो टेंपो ट्रैवलर में 18 यात्री, तीन मोटरसाइकिल सवारों को भी लाहौल में प्रवेश करने की इजाजत मिली। जरूरी सामान के छह वाहन भेजे गए। एसडीएम मनाली रमन घरसंगी ने कहा कि प्रशासन द्वारा लाहौल के लिए कुल 83 वाहनों को परमिट जारी किए थे।
उन्होंने कहा कि सभी लोगों को दो जगहों पर स्वास्थ्य जांच की जा रही है। उधर, बुधवार को कुल्लू-मनाली में रहने वाले प्रवासी मजदूर पैदल ही उत्तर प्रदेश के जौनपुर और फैजाबाद के लिए निकल पड़े।