फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झकझोर देंगी आपको हिमाचल हादसे की ये तस्वीरें

Wed, 11 Jun 2014 12:30 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 28
व्यास नदी में सोमवार सुबह से ही एसएसबी, आईटीबीपी और स्थानीय पुलिस के जवान शवों की तलाश में जुटे हुए हैं। छात्रों का रो-रो कर बुरा हाल है। फोटो : अजय कुमार
विज्ञापन

झकझोर देंगी आपको हिमाचल हादसे की ये तस्वीरें

2 of 28
सुरक्षा बलों ने नदी में श्‍ावों की तलाश शुरू की तो सबसे पहला शव घटना स्‍थल से 60 मीटर की दूरी पर चट्टान में फंसा हुआ मिला। फोटो : अजय कुमार
विज्ञापन

झकझोर देंगी आपको हिमाचल हादसे की ये तस्वीरें

3 of 28
बचाव दल ने शव को नदी से बाहर निकाला तो अन्य छात्र उसकी तरफ भागे। सभी सुरक्षित छात्र अपने साथी को देखना चाहते थे। फोटो : अजय कुमार

झकझोर देंगी आपको हिमाचल हादसे की ये तस्वीरें

4 of 28
छात्रों ने एक बार फिर जोर-जोर से रोना शुरू दिया। शायद उन्हें अचानक हुए इस दर्दनाक हादसे में अपने दोस्तों की कोई मदद न कर पाने का मलाल था। फोटो : अजय कुमार
विज्ञापन

झकझोर देंगी आपको हिमाचल हादसे की ये तस्वीरें

5 of 28
शवों की तलाश कर रहे बचाव दल ने इसके बाद थलोट शाली नाला से पंडोह डैम के बीच 20 किलोमीटर के ट्रैक में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। फोटो : अजय कुमार
विज्ञापन

झकझोर देंगी आपको हिमाचल हादसे की ये तस्वीरें

6 of 28
शवों की तलाश करने के लिए स्‍थानों को चिन्हित किया गया था। यहां पर बचाव दल की टीमें टुकड़ियों में शवों को ढूंढ रही थी। करीब 10.00 बजे पंडोह डैम में बचाव दल को चार शव पानी मे उतराते देखे गए। फोटो : अजय कुमार
विज्ञापन

झकझोर देंगी आपको हिमाचल हादसे की ये तस्वीरें

7 of 28
बचाव दल के जवानों ने फौरन तीनों शवों को बाहर निकाला।  इसमें एक शव इंजीनियरिंग छात्रा और तीन शव छात्रों के हैं। तीनों शवों को इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। फोटो : अजय कुमार

झकझोर देंगी आपको हिमाचल हादसे की ये तस्वीरें

8 of 28
हादसे में सुरक्षित बचे छात्र गहरे सदमे में हैं। वह अभी तक नहीं समझ पा रहे हैं कि ‌नदी में जहां मात्र 1 से 2 फुट पानी था। अचानक एक तेज लहर आई और सभी अपने साथ बहा ले गई। फोटो : अजय कुमार

झकझोर देंगी आपको हिमाचल हादसे की ये तस्वीरें

9 of 28
किनारे पर खड़े छात्र चाहते हुए भी कुछ न कर सके। जीवित छात्रों के अनुसार उस समय सभी खुश थे। फोटो : अजय कुमार

झकझोर देंगी आपको हिमाचल हादसे की ये तस्वीरें

10 of 28
एक छात्र रमन ने बातचीत में बताया कि कुछ सैंकेंड में ही उनकी जिंदगी का सबसे दर्दनाक हादसा हो गया। थोड़ी देर पहले जहां उनके दोस्त नदी के फोटोग्राफ‌ खिंचने में मशगूल थे। मगर अब वह नदी के तेज बहाव में बह चुके थे। फोटो : अजय कुमार

झकझोर देंगी आपको हिमाचल हादसे की ये तस्वीरें

11 of 28
अचानक हुए इस हादसे से सभी छात्र सदमें में हैं। यहां वहां भागकर साथियों को ढूंढा लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। इसके बाद सभी ने बचाओ बचाओ ‌कहकर ‌मदद की गुहार लगाई। फोटो : अजय कुमार

झकझोर देंगी आपको हिमाचल हादसे की ये तस्वीरें

12 of 28
छात्रों की चीखों पुकार सुनने पर स्‍थानीय लोग मौके पर पहुंचे और उन्हें ढाढस बंधाने के साथ साथ नदी के बहाव में बह चुके छात्रों की तलाश भी शुरू की लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। फोटो : अजय कुमार

झकझोर देंगी आपको हिमाचल हादसे की ये तस्वीरें

13 of 28
करीब डेढ़ घंटे तक प्रशासन सहित पुलिस मौके पर पहुंच भी नहीं पाई थी। जब पुलिस मौके पर आई भी तो अंधेरा हो चुका था और वह चाहकर भी कुछ नहीं कर पाए थे। फोटो : अजय कुमार

झकझोर देंगी आपको हिमाचल हादसे की ये तस्वीरें

14 of 28
हादसे में सुरक्षित बचे छात्रों को शायद यह मलाल जिंदगी भर रहेगा कि वह चाहकर भी अपने दोस्तों की मदद नहीं कर पाए। फोटो : अजय कुमार

झकझोर देंगी आपको हिमाचल हादसे की ये तस्वीरें

15 of 28
बातचीत में इंजी‌नियरिंग छात्र राघव ने बताया कि नदी में पहले काफी कम पानी था। इसके बाद अचानक तेज लहर वहां आकर सबकुछ बहा ले गई। रात भर उनकी आंखों के सामने यही मंजर दिखता रहा। फोटो : अजय कुमार

झकझोर देंगी आपको हिमाचल हादसे की ये तस्वीरें

16 of 28
इंजीनियरिंग के छात्र सुरजन सिंह इस हादसे में पूरी तरह से टूट चुके हैं। उन्होंने बताया कि अगर वह नदी के किनारे नहीं होते तो शायद किसी का भी बचना मुमकिन नहीं था। फोटो : अजय कुमार

झकझोर देंगी आपको हिमाचल हादसे की ये तस्वीरें

17 of 28
व्यास नदी के किनारे थलोट में शनिवार शाम को हुए हादसे के बाद मृतक छात्रों का बिखरा सामान सारी कहानी बयां कर रहा था। फोटो : अजय कुमार

झकझोर देंगी आपको हिमाचल हादसे की ये तस्वीरें

18 of 28
नदी के किनारे बचाव दलों को बच्चों के जूते, चप्पल, बैग और अन्य सामान बिखरा पड़ा था। बचाव दल ने इस सामान को एकत्रित कर लिया है। इसे मृतकों के परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा। फोटो : अजय कुमार

झकझोर देंगी आपको हिमाचल हादसे की ये तस्वीरें

19 of 28
घटनास्‍थल पर पहुंची केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री स्मूति ईरानी। फोटो : अजय कुमार

झकझोर देंगी आपको हिमाचल हादसे की ये तस्वीरें

20 of 28
नेशनल डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स के जवान शवों की तलाश करते हुए।  फोटो : अजय कुमार

झकझोर देंगी आपको हिमाचल हादसे की ये तस्वीरें

21 of 28
घटना स्‍थल पर पहुंचे बंजार विधानसभा क्षेत्र से विधायक कर्ण सिंह। फोटो : अजय कुमार

झकझोर देंगी आपको हिमाचल हादसे की ये तस्वीरें

22 of 28
कुल्‍लू और मंडी के सभी प्रशासनिक अधिकारी भी पहुंचे। फोटो : अजय कुमार

झकझोर देंगी आपको हिमाचल हादसे की ये तस्वीरें

23 of 28
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और उनकी पत्नी प्रतिभा ने भी घटनास्‍थल का जायजा लिया। फोटो : अजय कुमार

झकझोर देंगी आपको हिमाचल हादसे की ये तस्वीरें

24 of 28
उन्होंने बच्‍चों के परिजनों को पूरी सहायता का भरोसा दिलाया। फोटो : अजय कुमार

झकझोर देंगी आपको हिमाचल हादसे की ये तस्वीरें

25 of 28
नदी में पानी को देखकर आप इसके बहाव का अंदाजा लगा सकते हैं।। फोटो : अजय कुमार

झकझोर देंगी आपको हिमाचल हादसे की ये तस्वीरें

26 of 28
कुछ जगह नदी का पानी भी काफी मैला है इससे रेस्कूय ऑपरेशन में दिक्‍कत आ रही है। फोटो : अजय कुमार

झकझोर देंगी आपको हिमाचल हादसे की ये तस्वीरें

27 of 28
लारजी डैम जहां से पानी छोड़ा गया। फोटो : अजय कुमार
विज्ञापन

झकझोर देंगी आपको हिमाचल हादसे की ये तस्वीरें

28 of 28
अपनों से बिछड़ने का गम जो कभी भुला नहीं पाएंगे ये छात्र। फोटो : अजय कुमार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें