मंत्रिमंडल से मंजूरी मिलते ही प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने शिक्षकों की बंपर भर्ती शुरू कर दी है। 2277 पद भरने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। टीजीटी के कुल 835 और भाषा शिक्षकों के 396 पद बैचवाइज और कर्मचारी चयन आयोग के माध्यम से भरे जाएंगे। टीजीटी के 835 पदों में से 503 आर्ट्स, 230 नॉन मेडिकल और 102 मेडिकल से भरे जाएंगे।