फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: इधर-उधर बिखरे मासूमों के अंग, 27 की मौत, चीख पुकार से गूंजा मलकवाल

Tue, 10 Apr 2018 09:25 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 8
हिमाचल के कागड़ा जिले के नूरपुर के पास मलकवाल-ठेहड़ लिंक रोड पर चेली गांव में निजी स्कूल बस (एचपी 38 सी 6280) के 700 फीट गहरी खाई में गिरने से करीब 23 बच्चों समेत 27 की मौत हो गई है।
विज्ञापन

2 of 8
इनमें ड्राइवर और स्कूल की शिक्षिका की भी मौत हो गई है। रेस्क्यू ऑपरेशन देर रात तक चला रहा। पांच बच्चे टांडा रेफर किए गए हैं।
विज्ञापन

3 of 8
बताया जा रहा है कि सामने से आ रही बाइक को बचाने के चक्कर में चालक स्टेयरिंग पर से नियंत्रण खो बैठा और बस खाई में गिर गई। 

4 of 8
पुलिस जानकारी के अनुसार गुरचाल गांव वजीर राम सिंह पठानिया मेमोरियल पब्लिक हाई स्कूल की बस दोपहर करीब 3 बजे छुट्टी के बाद बच्चों को घरों में छोड़ने के लिए निकली।
विज्ञापन

5 of 8
बस ने अभी एक ही बच्चे को मलकवाल में उतारा था कि करीब 3:15 बजे चेली गांव में हादसा हो गया। चेली गांव चंबा और कांगड़ा जिलों की सीमा के नजदाक है। हादसे में बस चकनाचूर हो गई।
विज्ञापन

6 of 8
मलकवाल और आसपास के गांवों के लोगों ने सबसे पहले रेस्क्यू शुरू कर टैक्सियों और निजी गाड़ियों में घायल बच्चों को नूरपुर अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

7 of 8
इसके बाद नूरपुर से एनडीआरएफ की टीम ने भी रेस्क्यू आपरेशन का मोर्चा संभाल लिया। सीएम जयराम ठाकुर ने हादसे की न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

8 of 8
वहीं डीसी कांगड़ा संदीप कुमार ने मृतक बच्चों के परिवारों को पांच लाख रुपये की फौरी राहत प्रदान की है। नूरपुर के विधायक राकेश पठानिया, एसडीएम आबिद हुसैन सादिक मौके पर मौजूद रहे। डीसी कांगड़ा संदीप कुमार और एसपी कांगड़ा संतोष पटियाल ने अस्पताल में पूरी व्यवस्था का जिम्मा संभाला। धारा 279 व 304 के तहत पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें