हेमकुमार शर्मा : रावमापा पाठशाला जौणाजी, सोलन के डीपीई ने विद्यार्थियों को वॉलीबाल, हाकी और योग में राष्ट्रीय स्तर तक पहचान दिलाई है। अनुशासन, पर्यावरण, सुरक्षा, नशा निवारण के लिए विशेष प्रयास किए हैं। अगस्त 2009 में 42 सदस्यीय दोपहिया और कार से सियाचिन पहुंचकर गढ़वाल रायफल के जवानों के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया। लिम्का गिनीज बुक ऑफ रिकार्ड में ये दर्ज है।