हिमाचल के जिला सिरमौर के कालांअब में सड़क के समीप इतना बड़ा अजगर देखा गया कि हर कोई हैरान था। अजगर को देखने के लिए मौके पर लोगो की भीड़ इकट्ठ हो गई। लोग सावन में माह में अजगर के दर्शनों को शुभ मान रहे थे। अजगर इतने आराम से जंगल में लेटा था कि कुछ बच्चे उसके काफी करीब तक पहुंच गए थे। जंगल में काफी देर आराम फरमाने के बाद अजगर पेड़ पर चला गया और वहां पर टहनियों से काफी देर तक लिपटा रहा।