फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांबाज महिलाओं ने राजपथ पर दिखाया अपना शौर्य, बाइक पर करतब की कुछ शानदार तस्वीरें

Tue, 28 Jan 2020 06:41 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : twitter
26 जनवरी को गणतंत्र दिवस का उत्साह तो पूरे देश में था लेकिन राजपथ पर सेना के शौर्य को देखने के लिए पहुंचे लोगों के बीच उमंग कुछ अलग ही नजर आता है। हर साल की तरह इस साल भी गणतंत्र दिवस की परेड को देखने के लिए राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री के साथ ही बहुत सारे नेता, मंत्री और गणमान्य लोग मौजूद थे। पर, इस बार की परेड इसलिए भी खास थी क्योंकि इस बार पुरुषों की सेना की टुकड़ी की अगुवाई महिला कैप्टन तानिया शेरगिल कर रहीं थीं। इसके साथ ही इस बार राजपथ पर महिला सैनिकों के हैरतअंगेज कारनामे  भी नजर आए। चलिए देखें तस्वीरों में सीआरपीएफ की महिला बाइकरों के कारनामे।


 
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : twitter
इस बार गणतंत्र दिवस की परेड में पहली बार सीआरपीएफ की महिला बाइकर्स का स्टंट देखने को मिला। इस टुकड़ी की अगुवाई सीमा नाग कर रहीं थीं। सीमा नाग ने चलती हुई मोटरसाइकिल पर खडे़ होकर राष्ट्रपति को सलामी दी। 

 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : twitter
देश में पहली बार गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल सीआरपीएफ की 65 सदस्यीय महिला बाइकर्स की टीम ने कलाबाजी और स्टंट दिखाए। 


 

4 of 5
- फोटो : twitter
इन स्टंट में लैडर क्लाइबिंग, बाइक मार्च, राइफल एक्ट, पिरामिड एक्ट शामिल थे। सभी महिला बाइकर्स ने रॉयल एनफील्ड बुलेट मोटरसाइकिल पर इन हैरतअंगेज कारनामों को किया। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : twitter
महिला बाइकर्स के इन नौ एक्ट को देखकर हर किसी की सांसे थम गईं थीं। देश में पहली बार इस तरह से महिलाओं को कारनामे करते देख हर महिला के दिल में गर्व की भावना आ रही होगी। राजपथ की इस परेड की रिहर्सल पिछले ग्यारह महीनों से चल रही थी यानी की आने वाले महीनों से अगले साल के गणतंत्र दिवस की तैयारियां चलने लगती हैं। राष्ट्रपति भवन से शुरू होकर राजपथ तक चलने वाली ये परेड पूरे आठ किलोमीटर की रहती है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें