एंजेला मर्केल
एंजेला एक बेहतरीन कुक भी हैं। वह आज भी अपने पति के लिए हर सुबह नाश्ता अपने हाथों से ही बनाती हैं। एंजेला अपने पति के साथ सरकारी आवास में रहने की बजाय, कई वर्षों से चार मंजिला इमारत के एक अपार्टमेंट में रह रही हैं। यहां से बर्लिन की खूबसूरती नजर आती है। एक स्थानीय वुमंस मैग्जीन में एंजेला के घर की कई तस्वीरें पब्लिश हुईं, जिसमें वुडन फ्लोर, सफेद दीवारें और लिविंग रूम में भूरे रंग के सोफे के पास विशाल आईना नजर आता है। यहां किचन में रखी डाइनिंग टेबल एंजेला की फेवरेट है। उनके मुताबिक वह देर रात यहीं बैठकर खाना खाती हैं।