भारतीय नौसेना दिवस 2021
- फोटो : twitter/MukulWasnik
नौसेना युद्धपोतों पर तैनात होने वाली पहली दो महिला अधिकारी
भारतीय नौसेना में पिछले ही साल दो महिला अधिकारियों की महत्वपूर्ण तैनाती हुई। भारतीय नौसेना के इतिहास में पहली बार नेवी युद्धपोतों में दो महिला अधिकारियों को पद मिला। इसमें एक नाम है कुमुदिनी त्यागी का और दूसरा रीति सिंह का। दोनों महिलाओं का हेलीकॉप्टर स्ट्रीम में 'ऑब्जर्वर्स' (एयरबोर्न टैक्टीशियंस) के तौर पर चयन हुआ। इसके बाद से नेवी के फ्रंटलाइन जंगी जहाजों पर महिलाओं की तैनाती हो सकेगी। सब लेफ्टिनेंट कुमुदिनी त्यागी और सब लेफ्टिनेंट रीति सिंह देश की पहली महिला एयरबोर्न टैक्टीशियंस बन गईं हैं। ये दोनों महिला अधिकारी नौसेना के जंगी जहाजों के डेक पर काम करेंगी। इन दिनों के बारे में विस्तार से जानें।