Finance Minister Nirmala Sitharaman Birthday Special: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 18 अगस्त को अपना 64वां जन्मदिन मना रही हैं। भारतीय राजनीति में सबसे दमदार महिला राजनीतिज्ञों में निर्मला सीतारमण का नाम शुमार है। सीतारमण मोदी सरकार में पहली पूर्णकालिक वित्त मंत्री हैं। इसके पहले वह एनडीए सरकार में रक्षा मंत्री के पद पर भी आसीन रह चुकी हैं।
बजट सत्र के दौरान जब वित्त मंत्री सीतारमण संसद में बजट पेश करती हैं तो हर किसी की नजर उनपर ही रहती है। वहीं इस दौरान हर महिला गर्व महसूस करती है कि एक नारी, जो परिवार संभालने के लिए मितव्ययिता का उपयोग करती है, वह देश की अर्थव्यवस्था को भी उसी मितव्ययिता के जरिए संभाल रही हैं।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के जन्मदिन के मौके पर उनके पारिवारिक जीवन, शिक्षा और राजनीतिक करियर के बारे में जानिए। कैसे एक महिला केंद्र सरकार के सबसे दमदार पद तक पहुंच गईं, उनके जीवन से जुड़ी रोचक बातें इस लेख में दी जा रही हैं।