फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nirmala Sitharaman: कितनी पढ़ी लिखी हैं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण? जानिए उनके जीवन से जुड़ी रोचक बातें

Fri, 18 Aug 2023 09:36 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
निर्मला सीतारमण - फोटो : amarujala.com
Finance Minister Nirmala Sitharaman Birthday Special: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 18 अगस्त को अपना 64वां जन्मदिन मना रही हैं। भारतीय राजनीति में सबसे दमदार महिला राजनीतिज्ञों में निर्मला सीतारमण का नाम शुमार है। सीतारमण मोदी सरकार में पहली पूर्णकालिक वित्त मंत्री हैं। इसके पहले वह एनडीए सरकार में रक्षा मंत्री के पद पर भी आसीन रह चुकी हैं।

बजट सत्र के दौरान जब वित्त मंत्री सीतारमण संसद में बजट पेश करती हैं तो हर किसी की नजर उनपर ही रहती है। वहीं इस दौरान हर महिला गर्व महसूस करती है कि एक नारी, जो परिवार संभालने के लिए मितव्ययिता का उपयोग करती है, वह देश की अर्थव्यवस्था को भी उसी मितव्ययिता के जरिए संभाल रही हैं।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के जन्मदिन के मौके पर उनके पारिवारिक जीवन, शिक्षा और राजनीतिक करियर के बारे में जानिए। कैसे एक महिला केंद्र सरकार के सबसे दमदार पद तक पहुंच गईं, उनके जीवन से जुड़ी रोचक बातें इस लेख में दी जा रही हैं।
 
विज्ञापन

2 of 6
Finance Minister Nirmala Sitharaman - फोटो : Twitter@IncomeTaxIndia
निर्मला सीतारमण का जीवन परिचय और शिक्षा

निर्मला सीतारमण का जन्म तमिलनाडु के मदुरै में 18 अगस्त 1959 को एक ब्राह्मण परिवार में हुआ था। सीतारमण के पिता का नाम नारायण सीतारमण और माता सावित्री देवी है। बचपन से ही पढ़ाई में होशियार निर्मला ने तिरुचिरापल्ली के सीतालक्ष्मी कॉलेज से बीए की डिग्री हासिल की। बाद में 1980 में जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में परास्नातक की पढ़ाई की। फिर एमफिल की डिग्री प्राप्त की।
विज्ञापन

3 of 6
निर्मला सीतारमण - फोटो : Social Media
निर्मला सीतारमण ने किया प्रेम विवाह

जेएनयू से एमफिल की पढ़ाई करने के दौरान उन्हें अपने सहपाठी पराकला प्रभाकर से प्यार हो गया। दोनों ने शादी कर ली और लंदन शिफ्ट हो गए। 1991 में पहली संतान के जन्म से पहले निर्मला पति संग स्वदेश लौट आईं और हैदराबाद में बस गईं।
 

4 of 6
Nirmala Sitharaman meeting with business leaders - फोटो : Twitter@FinMinIndia
सीतारमण का शुरुआती करियर

शिक्षा हासिल करने के बाद निर्मला सीतारमण ने अपने करियर की शुरुआत प्राइस टपर हाउस कूपर में सीनियर मैनेजर का पदभार संभालकर की। फिर बीबीसी वर्ल्ड सर्विस में भी कार्य किया। हैदराबाद के प्रणव स्कूल के संस्थापकों में से एक बनीं और नेशनल कमीशन आफ वीमेन की सदस्य भी रहीं।
विज्ञापन

5 of 6
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण। - फोटो : Twitter@FinMinIndia
निर्मला सीतारमण का राजनीतिक करियर

शुरू से ही उन्हें राजनीति में रूचि थी। वर्ष 2000 के दौरान उनके पति भारतीय जनता पार्टी के आंध्र प्रदेश यूनिट के प्रवक्ता रहे। इस दौरान उनकी राजनीति में समझ बढ़ी। 2006 में सीतारमण ने भी भाजपा ज्वाइन कर ली। लेकिन अगले ही वर्ष उनके पति परकाला प्रभाकर फिल्म स्टार चिरंजीवी की पार्टी में शामिल हो गए। हालांकि निर्मला सीतारमण भाजपा से जुड़ी रहीं और उस दौर में पार्टी के 6 प्रवक्ताओं के बीच उन्हें जगह मिली। 2010 में पार्टी की प्रवक्ता बनीं। कई बार टीवी डिबेट के जरिए वह चर्चा में बनी रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
निर्मला सीतारमण - फोटो : Social Media
सीतारमण की उपलब्धि  

साल 2014 लोकसभा चुनाव के दौरान उनकी भूमिका अहम रही। 2016 में स्वतंत्र चार्ज के तहत निर्मला सीतारमण को मिनिस्टर ऑफ स्टेट का पद मिला। एनडीए सरकार बनने पर उन्हें रक्षा मंत्री बनाया गया। 2017 में उन्होंने रक्षा मंत्री के पद के लिए शपथ ग्रहण की। वह पूर्ण सामायिक महिला रक्षामंत्री बनीं। वहीं 2019 में वित्त मंत्री का पद सौंपा गया। इंदिरा गांधी के बाद निर्मला सीतारमण दूसरी महिला रक्षा मंत्री और पहली पूर्णकालिक महिला रक्षा मंत्री बनी थीं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें