रोटे हम सबके घर में बनती है, लेकिन राजस्थान के भीलवाड़ा में दुनिया की सबसे बड़ी रोटी बनाई गई। इस रोटी को बनाने के लिए गूंधे गए आटे और फिर रोटी को बेलने में करीब दो घंटे का समय लगा। वहीं, 207 किलो की इस रोटी को सेकने में चार से पांच घंटे का समय लगा। दुनिया की इस सबसे बड़ी रोटी को बनाने के लिए पिछले दो से तैयारी चल रही थी। आइए, अब जानते हैं दुनिया की सबसे बड़ी रोटी क्यों, कहां और किसलिए बनाई गई?