फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: बीवी से बचाओ... प्रिंसिपल को रोज पीटती पत्नी, कभी बल्ले से तो कभी तवे से मारा, डर से घर छोड़ा

Tue, 24 May 2022 07:52 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

alwar news
विज्ञापन
1 of 6
पत्नी से बचने के लिए कमरे में बंद हो गया पति। - फोटो : अमर उजाला
हम अक्सर अत्याचारी पति और बेबस बीवी की खबरें सुनते आए हैं लेकिन राजस्थान के अलवर में इसका ठीक उल्टा मामला सामने आया है। भिवाड़ी के एक सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल ने अपनी पत्नी पर बेरहमी से पिटाई करने का आरोप लगाया है। पीड़ित शिक्षक का कहना है कि उसकी पत्नी पिछले एक साल से पिटाई कर रही है। अब वो इस जिल्लत से निजात चाहते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
बैट से पिटाई करती पत्नी - फोटो : Amar Ujala Digital
सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल अजीत सिंह ने भिवाड़ी न्यायालय में सुरक्षा की गुहार लगाई है। उन्होंने पत्नी की ज्यादती के सीसीटीवी फुटेज भी बतौर सबूत पेश किए हैं। प्रताड़ित पति का कहना है कि उनकी पत्नी रोज उनको मारती-पीटती है। ये सिलसिला पिछले एक साल से लगातार जारी है। पहले उन्होंने लोक लाज के डर से इस बारे में किसी को नहीं बताया। 
विज्ञापन

3 of 6
पति का आरोप एक साल से पीट रही पत्नी - फोटो : Amar Ujala Digital
अजीत सिंह ने बताया कि कई बार उनकी पत्नी ने इतनी बेरहमी से मारा कि वो जख्मी हो गए पर उन्होंने इधर-उधर इलाज कराकर मामला छुपा लिया। उनकी पत्नी अक्सर लोहे के औजार, बैट और लोहे की रेती से पिटाई करती है। अब वो पत्नी की हिंसा से तंग आ चुके हैं। इसलिए उन्होंने न्याय का दरवाजा खटखटाया है।

4 of 6
बच्चे के सामने पीटती पत्नी - फोटो : Amar Ujala Digital
बेटे के सामने की पिटाई, मारपीट सीसीटीवी में कैद
उन्होंने बताया कि घर में लगा सीसीटीवी कई दिनों से खराब था। एक दिन सीसीटीवी जांचा तो पाया कि पूरी वारदात उसमें रिकॉर्ड हो गई है। ऐसे में पीड़ित पति ने मारपीट के सारे सबूत तैयार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिए। वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि पत्नी सुमन अपने प्रिंसिपल पति की जमकर पिटाई कर रही है। पति फुटेज में हाथ भी जोड़ता नजर आ रहा है। वहीं पर उनका बेटा डर के मारे चुपचाप खड़ा है। वीडियो में यह भी दिख रहा है कि पत्नी प्रिंसिपल पर क्रिकेट बैट से हमला कर रही है। फिर वो पानी की बोतल उठाकर फेंक रही है। 
विज्ञापन

5 of 6
पिटाई के दौरान डरा सहमा बच्चा - फोटो : Amar Ujala Digital
नौ साल पहले किया था प्रेम विवाह
बता दें कि नौ साल पहले अजीत सिंह ने हरियाणा के सोनीपत की सुमन से प्रेम विवाह किया था। पहले तो सबकुछ ठीक था लेकिन कुछ समय बाद पत्नी का व्यवहार बदल गया। पीड़ित का कहना है कि उसकी पत्नी तवे से भी उस पर कई बार प्रहार कर चुकी है। उसके हाथ में जो भी चीज आती है, वो बिना सोचे समझे दे मारती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
डर के कारण एक महीने से घर नहीं गया पति। - फोटो : अमर उजाला
डर से एक महीने से घर नहीं गए प्रिंसिपल
शिक्षक का कहना है कि वो एक महीने से घर नहीं गए हैं। वो छुप-छुपकर जीवन बिताने को मजबूर हैं। यह भी आरोप है कि उनकी पत्नी को अमेरिका में रहने वाला भाई उकसाता है। जिससे वो एग्रेसिव हो जाती है। अब वो एक फ्लैट अपने नाम पर करवाने की जिद कर रही है। वो कहते हैं कि वो अपने बच्चे की जिंदगी तबाह होने नहीं देना चाहते, इसलिए वे इतना कुछ होने के बाद भी पत्नी और बच्चे का खर्चा उठा रहे हैं।

कोर्ट ने दिए सुरक्षा के आदेश
कोर्ट ने प्रिंसिपल को सुरक्षा दिए जाने के आदेश दिए हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विपिन शर्मा ने बताया कि न्यायालय से उनको 202 की जांच के आदेश मिले हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें