चंबल सहित कई नदियां उफान पर
- फोटो : Amar Ujala Digital
स्टीमर से किया जा रहा बचाव कार्य
मौजूदा वक्त में राजाखेड़ा उपखंड क्षेत्र के गांव छाडियन का पुरा,चीलपुरा,अंडवा पुरैनी, दगरा, बरसला,गढ़ी जाफर समेत डेढ़ दर्जन गांव बाढ़ की चपेट में आ चुके हैं। धौलपुर क्षेत्र के मोरोली,बसई नीम, कामरे का पूरा सर मथुरा उपखंड क्षेत्र के दुर्गशी, झिरी, शंकरपुरा समेत एक दर्जन गांव में पानी घुस चुका है। बाड़ी क्षेत्र के सेवर पाली, सोने का गुर्जा समेत कई गांव दूर डूब क्षेत्र में आ चुके हैं। प्रशासन की अलग-अलग टीमें तैनात कर डूब क्षेत्र में तैनात की हैं। गर्भवती महिला बच्चे और बुजुर्गों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। स्टीमर से सभी को रेस्क्यू करने की कोशिश की जा रही है। चारों उपखंड क्षेत्र में पांच दर्जन से अधिक गांव का संपर्क भी कट चुका है। ग्रामीणों को पानी के तेज बहाव में बाहर नहीं निकलने की नसीहत भी दी गई है। बाढ़ आपदा प्रबंधन की टीम लगातार डूब क्षेत्र में नजर बनाए हुए हैं।