फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का किठाना में जोरदार स्वागत, बोले-मैं इस मिट्टी को हर दिन करता हूं याद

Thu, 08 Sep 2022 12:20 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू

सार

Rajasthan: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का किठाना में जोरदार स्वागत, बोले-मैं इस मिट्टी को हर दिन करता हूं याद
विज्ञापन
1 of 4
स्कूल की नींव रखते जगदीप धनखड़ - फोटो : Amar Ujala Digital
उपराष्ट्रपति बनने के बाद जगदीप धनखड़ पहली बार गुरुवार को राजस्थान पहुंचे। वे सुबह नौ बजे झुंझुनू स्थित अपने पैतृक गांव किठाना पहुंचे, जहां हेलीपैड पर उनका ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया। उपराष्ट्रपति के दौरे को लेकर गांव में खुशी की लहर है। 
विज्ञापन

2 of 4
हेलीपैड पर उपराष्ट्रपति का स्वागत - फोटो : Social Media
उपराष्ट्रपति ने किठाना में राधा-कृष्ण मंदिर में दर्शन किया। इसके बाद किठाना सीनियर सेकेंडरी स्कूल भवन की नींव रखी। वहीं उन्होंने लोगों से बातचीत भी की। इस दौरान कहा कि उन्होंने कहा कि आज किसान परिवार का कोई व्यक्ति इस पद तक पहुंचा है, इसे देखकर संविधान निर्माता को बहुत बड़ा सुख मिलेगा। मैं इसी मिट्टी का लाल हूं और हर दिन गांव को याद करता हूं।

 
विज्ञापन

3 of 4
उपराष्ट्रपति को भेंट देते जगदीप धनखड़ - फोटो : Social Media
इस दौरान उनके साथ झुंझुनू के सांसद नरेंद्र कुमार, महिला एवं बाल कल्याण मंत्री ममता भूपेश, स्थानीय विधायक समेत अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। जयपुर के लिए रवाना होने से पहले उपराष्ट्रपति दोपहर 1.15 बजे यहां से सीधे खाटू श्यामजी मंदिर के लिए निकलेंगे। वह दोपहर 2 बजे खाटू श्यामजी दर्शन करेंगे। दोपहर 2.50 पर वापस जयपुर एयरपोर्ट के लिए हेलिकॉप्टर से उड़ान भरेंगे।
विज्ञापन

4 of 4
उपराष्ट्पति को सुनने आईं महिलाएं - फोटो : Social Media
वहीं धनखड़ का जयपुर में राज्यपाल कलराज मिश्र से मिलने का कार्यक्रम है। इसके बाद वे दिल्ली लौटने से पहले शाम को बार काउंसिल ऑफ राजस्थान के एक समारोह में शामिल होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें