फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur: बहू रिद्धि संग आज जयपुर से विदाई लेगा नड्डा परिवार, शादी में शरीक हुए वीवीआईपी मेहमान, देखें तस्वीरें

Thu, 26 Jan 2023 08:07 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के छोटे बेटे हरीश नड्डा शादी के बंधन में बंध गए हैं।  शादी समारोह में लोकसभा अध्यक्ष, राज्यपाल, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष, केंद्रीय मंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री समेत कई वीवीआईपी मेहमान, राजनेता, हस्तियां शरीक हुए।
विज्ञापन
1 of 5
शादी में पहुंचे वसुंधरा राजे और सांसद दुष्यंत सिंह। - फोटो : Amar Ujala Digital
जयपुर के राजमहल पैलेस में हुई हरीश नड्डा की शादी में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, राज्यपाल कलराज मिश्र, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री हरीश चौधरी, बीजेपी के केंद्रीय चुनाव समिति सदस्य ओम प्रकाश माथुर, उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़, बीजेपी सांसद दीया कुमारी, सीपी जोशी, दुष्यंत सिंह, घनश्याम तिवाड़ी, रामचरण बोहरा, बीजेपी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी, विधायक नरपत सिंह राजवी शामिल हुए। सभी नेताओं ने हरीश और रिद्धि को शादी की शुभकामनाएं दीं। साथ ही जेपी नड्डा को भी बेटे की शादी की बधाई दी।
विज्ञापन

2 of 5
शादी में पहुंचे सतीश पूनिया - फोटो : Amar Ujala Digital
नड्डा फैमिली का ऐसा रहा ड्रेस अप
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बेटे हरीश की शादी के मौके पर ब्लैक सूट पहनकर सिर पर केसरिया साफा बन्धवाया। उनकी धर्मपत्नी मल्लिका ने रेड और गोल्डन कलर में पैरेट डिजाइन वाला बेस पहना, जबकि वर हरीश नड्डा ने ऑफ व्हाइट कलर की डिज़ाइनर शेरवानी के साथ ही सिर पर सुर्ख लाल साफा बांधा। गले में लाल माणिक्य स्टाइल की मोटी माला और ब्लैक शूज़ पहने। वधू रिद्धि राजस्थान में ट्रेडिशनल रूप से पहने जाने वाला ' रेड बेस ' पहने हुए नज़र आईं। हरीश नड्डा जब बारात लेकर 'विंटेज कार' में विवाह स्थल राजमहल पैलेस पहुंचे, तो इस बीच बारात में जमकर डांस हुआ।
 
विज्ञापन

3 of 5
राजेन्द्र राठौड़ और ओमप्रकाश माथुर - फोटो : Amar Ujala Digital
शादी से पहले अनुराधा पौडवाल का गीत संगीत प्रोग्राम
शादी समारोह के तीन दिन के फंक्शन में बॉलीवुड की पार्श्व गायिका अनुराधा पौडवाल के संगीत का प्रोग्राम भी रखा गया। इसमें उन्होंने सुंदर गीत और भजन गाकर सभी मेहमानों को अपनी आवाज़ मंत्र मुग्ध कर दिया। शादी में आई महिलाओं ने अलग-अलग ग्रुप में उनके साथ सेल्फी भी खिंचवाई।

4 of 5
अनुराधा पौडवाल - फोटो : Amar Ujala Digital
आज विदाई
आज जयपुर के राजमहल पैलेस में शादी सम्पन्न होने के बाद नड्डा परिवार बहू रिद्धि के साथ जयपुर से विदाई लेगा। जयपुर के होटल कारोबारी रमाकांत शर्मा का परिवार बिटिया रिद्धि को खूब सारी दुआएं और आशीर्वाद देकर विदा करेगा। नड्डा परिवार का अब जयपुर से रिश्ता बन गया है, इसलिए उनका यहां आना-जाना लगा रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दीया कुमारी समेत अन्य मेहमान - फोटो : Amar Ujala Digital
28 को हिमाचल, पांच फरवरी को दिल्ली में रिसेप्शन
28 जनवरी को हिमाचल के बिलासपुर में विजयपुर गांव में पैतृक निवास पर दिन में आशीर्वाद समारोह, और वर वधू का स्वागत कार्यक्रम प्रीति भोज के साथ रखा गया है। पांच फरवरी को दिल्ली में भव्य रिसेप्शन होगा, जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत केंद्रीय मंत्रिमंडल के सदस्य और जानी-मानी हस्तियां शिरकत करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें