फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BJP President: जेपी नड्डा के बेटे की शादी, जयपुर के राजमहल पैलेस में फेरे लेंगे हरीश और रिद्धि, देखें तस्वीरें

Wed, 25 Jan 2023 08:12 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

BJP President: जेपी नड्डा के बेटे की शादी, जयपुर के राजमहल पैलेस में फेरे लेंगे हरीश और रिद्धि, देखें तस्वीरें
विज्ञापन
1 of 3
आलीशान है राज महल पैलेस। - फोटो : सोशल मीडिया
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के बेटे हरीश आज बुधवार 25 जनवरी को जयपुर में रिद्धि के साथ शादी के बंधन में बधेंगे। दोनों की वेडिंग सेरेमनी जयपुर के राज महल पैलेस में हो रही है। ये आलीशान पैलेस सात एकड़ में फैला हुआ है। यहां एक दिन रुकने का किराया एक लाख से लेकर डेढ़ लाख रुपये तक है। राज महल पैलेस में राजा-महाराजाओं के जमाने की भव्यता आज भी दिखाई देती है।  
विज्ञापन

2 of 3
हरीश नड्डा और रिद्धि । - फोटो : अमर उजाला
क्या है शादी का कार्यक्रम 
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा 23 जनवरी को जयपुर आ गए थे। यहां उन्होंने प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में नेताओं को निर्देश दिए इसके बाद बेटे की शादी समारोह की रस्मों में शामिल हो रहे हैं। आज बुधवार शाम सात बजे से बारात के स्वागत का कार्यक्रम रखा गया है। 

आज रात आठ बजे से वेडिंग रिसेप्शन कार्यक्रम होगा। रात में नड्डा के बेटे हरीश और रिद्धि एक दूसरे के साथ सात फेरे लेंगे और शादी के पवित्र बंधन में बधेंगे। 26 जनवरी को नव दंपति के साथ नड्डा परिवार जयपुर से विदा हो जाएगा। बतादें कि नड्डा की होने वाली बहू रिद्धि जयपुर के होटल कोरोबारी रमाकांत शर्मा की बेटी और उमा शंकर शर्मा की पोती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
एक लाख से अधिक है राजमहल का एक रात का किराया। - फोटो : सोशल मीडिया
1729 में बना था शाही पैलेस
1729 में महाराजा सवाई जयसिंह द्वितीय ने राजमहल पैलेस का निर्माण कराया था। साल  1821 में यह ब्रिटिश अधिकारियों का निवास बन गया, तब इसे रेजीडेंसी नाम दिया गया था। महाराजा सवाई मान सिंह द्वितीय ने 1958 में इसे राजपरिवार का आधिकारिक निवास बनाया। इस अलीशान पैलेस में महारानी एलिजाबेथ द्वितीय, एचआरएच एडिनबर्ग समेत ब्रिटिश शाही परिवार के अन्य सदस्यों सहित जैकी कैनेडी, लॉर्ड-लेडी माउंटबेटन और ईरान के शाह भी रुक चुके हैं। 

ये मेहमान होंगे शामिल
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के छोटे बेटे हरीश की शादी में कई राजनेता, बिजनेसमैन और हस्तियां शिरकत करेंगी। आरएसएस के सरसंघचालक मोहन भागवत, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, पूर्व सीएम वसुंधरा राजे, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया, प्रभारी अरुण सिंह, सांसद दीया कुमारी, प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्र शेखर, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, अर्जुन राम मेघवाल, कैलाश चौधरी, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया, उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ समेत कई सांसद-विधायक, सीनियर राजनेता इसमें शिरकत कर वर-वधू को आशीर्वाद देंगे। शादी के दौरान वीवीआईपी मूवमेंट को देखते हुए जयपुर कमिश्नरेट पुलिस और प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए हैं।

तस्वीरों में देखिए राजमहल की भव्यता... 












विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें