राजस्थान में उदयपुर जिले के उदयपुर-झाड़ोल नेशनल हाइवे-58 पर रफ्तार का कहर देखने को मिला। करीब 50 लोगों से भरी बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में कई लोग घायल हो गए और दो लोगों की मौत की खबर है।
उदयपुर में तेज रफ्तार बस बेकाबू होकर पलटने से महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई। 28 घायल हो गए। बस में करीब 50 लोग सवार थे। बस में दुल्हन का परिवार था, जो रिसेप्शन में शामिल होने दूल्हे के घर जा रहा था। हादसा उदयपुर-झाड़ोल नेशनल हाइवे-58 E पर रणघाटी में बाघपुरा थाना क्षेत्र में दोपहर 12 बजे हुआ।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
घटना स्थल पर मौजूद लोग
- फोटो : अमर उजाला
हाइवे से गुजर रहे लोगों ने बस के नीचे फंसे लोगों को बाहर निकाला। सुमन (50) पत्नी किशन वेद निवासी जामर कोटड़ा और राजू (28) पुत्र नाथू वेद निवासी अजबरा की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को एंबुलेंस से झाड़ोल हॉस्पिटल पहुंचाया। घायलों ने ड्राइवर पर लापरवाही से बस चलाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
3 of 5
घटना स्थल
- फोटो : अमर उजाला
बस में सवार लोग देबारी से झाड़ोल के बदराणा जा रहे थे। दरअसल, जगदीश वेद पुत्र अंबालाल वेद निवासी बदराणा की शादी 21 फरवरी को देबारी में पूजा पुत्री लक्ष्मी लाल वेद से हुई थी। शनिवार सुबह दूल्हा पक्ष का बदराणा में रिसेप्शन कार्यक्रम था। उसी में शामिल होने बस में दुल्हन पक्ष के लोग जा रहे थे। झाड़ोल से करीब 10 किलोमीटर दूर बाघपुरा थाना क्षेत्र में हादसा हुआ।
4 of 5
घटना स्थल पर मौजूद लोग
- फोटो : अमर उजाला
झाड़ोल के डीएसपी नेत्रपाल सिंह के अनुसार, देबारी के उपसरपंच चंदन सिंह देवड़ा ने बताया कि मृतक राजू दुल्हन के मामा का लड़का है। मृतका सुमन दुल्हन के बुआ के बेटे की बहू है। 16 घायलों को झाड़ोल से उदयपुर के एमबीएस हॉस्पिटल में रेफर किया गया है।
बस में सवार कांता ने बताया, ड्राइवर लापरवाही से बस चला रहा था। उसे रास्ते में टोका भी, लेकिन वह नहीं माना और मनमानी करते हुए लापरवाही से चलाता रहा। रणघाटी के पास बस पलट गई। मौका देखते ही ड्राइवर भाग गया।