फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रश्मिका-विजय की शाही शादी: लेक सिटी में हो रही मेहंदी रस्म, संगीत में साथ करेंगे डांस; कौन-कौन कर रहा शिरकत?

Wed, 25 Feb 2026 07:36 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर

सार

Vijay-Rashmika Wedding: उदयपुर के मोमेंटोज एकाया होटल में विजय देवराकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी की रस्में जारी हैं। आज बुधवार को मेहंदी और शाम को संगीत समारोह होगा। फिल्मी सितारे पहुंचे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुभकामनाएं भेजीं। मार्च में हैदराबाद में रिसेप्शन होगा।
विज्ञापन
1 of 9
उदयपुर में विजय-रश्मिका की शाही शादी - फोटो : अमर उजाला
लेक सिटी उदयपुर में साउथ सिनेमा के चर्चित स्टार कपल विजय देवराकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी की रस्में शाही अंदाज में जारी हैं। आज मेहंदी की रस्म का आयोजन किया जा रहा है, जबकि शाम को संगीत सेरेमनी में दोनों साथ डांस परफॉर्मेंस देंगे। गुरुवार को परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में सात फेरे लिए जाएंगे।
 
विज्ञापन

2 of 9
विजय और रश्मिका की शादी की इनसाइड फोटोज - फोटो : इंस्टाग्राम
शादी समारोह उदयपुर के लग्जरी होटल मोमेंटोज एकाया में हो रहा है। होटल को हल्के हरे शेड्स, ताजे फूलों, फलों से सजे सेंटरपीस और आकर्षक लाइटिंग से सजाया गया है। समारोह में करीब 200 खास मेहमानों के शामिल होने की जानकारी है।
 
विज्ञापन

3 of 9
फिल्म निर्देशक संदीप रेडी वांगा शादी में शामिल होने पहुंचे - फोटो : अमर उजाला
फिल्मी सितारों का पहुंचना शुरू, संदीप रेड्डी वांगा भी पहुंचे
शादी में शामिल होने के लिए फिल्मी हस्तियों का उदयपुर पहुंचना शुरू हो गया है। ‘अर्जुन रेड्डी’, ‘कबीर सिंह’ और ‘एनिमल’ के डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा भी समारोह में शामिल होने पहुंचे हैं।
 

4 of 9
दक्षिण भारतीय फिल्म अभिनेत्री आशिका रंगनाथ - फोटो : अमर उजाला
उनकी फिल्म ‘अर्जुन रेड्डी’ में विजय देवराकोंडा लीड रोल में थे, जबकि रश्मिका मंदाना हालिया फिल्म ‘एनिमल’ में नजर आई थीं।
 
विज्ञापन

5 of 9
तेलुगु फिल्म निर्देशक भास्कर और अभिनेत्री ईशा रेब्बा, स्टाइलिश श्राव्या वर्मा - फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा साउथ इंडस्ट्री से ईशा रेब्बा, आशिका रंगनाथ, तरुण भास्कर और स्टाइलिस्ट श्रव्या वर्मा भी समारोह में शामिल होने पहुंच चुके हैं।

पढ़ें- Rashmika Vijay Wedding: उदयपुर में रश्मिका-विजय की शाही शादी, 26 फरवरी को आईटीसी मोमेंटोज में लेंगे सात फेरे
 
विज्ञापन

6 of 9
अभिनेता-निर्देशक राहुल रविंद्र - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भेजीं शुभकामनाएं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दोनों को शुभकामनाएं भेजीं। अपने संदेश में उन्होंने ‘सखा सप्तपदी भव’ का उल्लेख करते हुए विवाह को दो आत्माओं और दो परिवारों का पवित्र बंधन बताया। उन्होंने विजय और रश्मिका के फिल्मी सफर की सराहना करते हुए उनके नए जीवन के लिए सफलता की कामना की।
 
विज्ञापन

7 of 9
विजय देवरकोंडा, रश्मिका मंदाना - फोटो : इंस्टाग्राम
प्री-वेडिंग कार्यक्रमों में क्रिकेट मैच और पूल पार्टी
23 और 24 फरवरी को प्री-वेडिंग पार्टी आयोजित की गई। 24 फरवरी को दोनों की टीमों के बीच एक क्रिकेट मैच खेला गया, जिसे ‘विरोश प्रीमियर लीग’ नाम दिया गया। कपल ने पूल पार्टी, डिनर और क्रिकेट मैच से जुड़ी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं।




 

8 of 9
विरोश बैंड समूह - फोटो : अमर उजाला
परिवार और फिल्मी पृष्ठभूमि
विजय देवराकोंडा फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता देवराकोंडा गोवर्धन डायरेक्टर-प्रोड्यूसर हैं, जबकि उनके भाई आनंद देवराकोंडा भी तेलुगु सिनेमा में सक्रिय हैं। वहीं, रश्मिका मंदाना नॉन-फिल्मी बैकग्राउंड से हैं। उन्होंने बॉलीवुड में फिल्म ‘गुडबाय’ से डेब्यू किया था और ‘पुष्पा’ व ‘एनिमल’ जैसी फिल्मों से पहचान बनाई।
 
विज्ञापन

9 of 9
उदयपुर में रश्मिका-विजय की शाही शादी - फोटो : अमर उजाला
खास मेन्यू और आयोजन की जिम्मेदारी
शादी समारोह में मेहमानों के लिए साउथ इंडियन और पंजाबी व्यंजनों के साथ जापानी डिशेज भी परोसी जाएंगी। आयोजन की जिम्मेदारी रवर इवेंट्ज एंड डिजाइन कंपनी को सौंपी गई है। गौरतलब है कि शादी के बाद 3 और 4 मार्च को हैदराबाद में ग्रैंड रिसेप्शन आयोजित किया जाएगा, जिसमें साउथ और बॉलीवुड इंडस्ट्री की कई बड़ी हस्तियों के शामिल होने की संभावना है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें