फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udaipur Murder Case: कन्हैयालाल के हत्यारों का पाकिस्तान से कनेक्शन, कराची में ली थी 15 दिन की ट्रेनिंग

Wed, 29 Jun 2022 05:11 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर

सार

कन्हैयालाल के हत्यारों का पाकिस्तान से कनेक्शन


 
विज्ञापन
1 of 5
आरोपी मोहम्मद रियाज और मोहम्मद गौस। - फोटो : अमर उजाला
राजस्थान के उदयपुर में कन्हैयालाल की हत्या के मामले में नए-नए खुलासे हो रहे हैं। जांच में आरोपियों का पाकिस्तानी कनेक्शन भी सामने आया है। दोनों काराची भी गए थे। साथ ही वहां के कुछ नंबरों पर लगातार बात भी कर रहे थे। एनआईए ने हत्या के दोनों आरोपी मोहम्मद रियाज और मोहम्मद गौस से पूछताछ के बाद उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। अब इस मामले की जांच एनआईए ही करेगी। 

रिपोर्ट्स के अनुसार जांच में कई अहम जानकारियां सामने आईं हैं जो आरोपियों का पाकिस्तानी से कनेक्शन बता रही हैं। आरोपी रियाज और गौस कराची गई थे। वहां दोनों ने करीब 15 दिन की ट्रेनिंग भी ली थी। यह ट्रेनिंग 2014-15 में ली गई है। दोनों पाकिस्तान में दावत-ए-इस्लाम संगठन से भी जुड़े हुए थे। कराची से वापस आने के बाद दोनों आरोपी समाज के युवाओं को लगातार अपने धर्म के लिए कट्टर रहने के लिए भी भड़का रहे थे। उन्होंने एक व्हाट्स ग्रुप भी बनाया था जिसमें भड़काऊ वीडियो और मैसेज भेजकर युवाओं का ब्रेन वॉश किया जा रहा था। 
विज्ञापन

2 of 5
इलाके में पुलिस के जवान तैनात हैं। - फोटो : ani
पाकिस्तान के नंबरों पर हो रही थी बात  
आरोपियों के मोबाइल फोन की जांच में एनआईए को करीब दस संदिग्ध नंबर मिले हैं। इनकी लोकेशन पाकिस्तान और भारत में आ रही है। इन नंबरों पर आरोपियों की लगातार बात भी हो रही थी। दोनों पाकिस्तान के एक मौलाना के भी संपर्क में थे। सीएम अशोक गहलोत ने भी आरोपियों के पाकिस्तान और अरब देशों से संपर्क में होने की बात कही है। 
विज्ञापन

3 of 5
शहर के सात थाना क्षेत्रों कर्फ्यू लगा हुआ है। - फोटो : ani
हत्या ही नहीं, दहशत फैलाना की भी थी योजना  
मोहम्मद रियाज और मोहम्मद गौस दर्जी कन्हैलाल की सिर्फ हत्या नहीं करना चाहते थे। हत्या के साथ-साथ उनकी योजना पूरे देश में दहशत फैलाने की थी। इसी योजना के तहत उन्होंने हत्या का लाइव वीडियो बनाया। साथ ही हत्या कर फरार होने के बाद भी वीडियो बनाया और उसमें मर्डर करने की बात कबूल की। हत्या को उन्होंने इस्लाम धर्म का अपमान करने की सजा भी बताया।  

4 of 5
मृतक कन्हैयालाल की दुकान पर जांच के लिए पहुंची टीमें। - फोटो : ani
घटना स्थल पर पहुंची एनआईए की टीम 
आज बुधवार को पुलिस, एनआईए, एसआईटी, एफएसएल और एटीएस की टीमें दर्जी की दुकान पर भी पहुंची। जांन एजेंसियों ने यहां जांच कर सबूत जुटाए साथ ही आसपास के लोगों से भी पूछताछ की है। एनआईए की टीम ने उदयपुर में कन्हैयालाल के साथ काम करने वाले राजकुमार से भी पूछताछ की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हमले के दौरान इस तरह नाप ले रहे थे कन्हैलाल। - फोटो : अमर उजाला
जानें क्या है मामला? 
दरअसल, हत्या का मामला शहर के धानमंडी इलाके के भूत महल क्षेत्र का है। यहां रहने वाला कन्हैयालाल दर्जी है और अपनी दुकान चलाता है। मंगलवार को दो मुस्लिम युवक कपड़े का नाप देने के बहाने दर्जी की दुकान पर पहुंचे और उस पर गड़ासे से वार करना शुरू कर दिया। ताबड़तोड़ हमलों ने उसे संभलने का मौका तक नहीं दिया। उसकी गर्दन कट गई और मौके पर ही मौत हो गई। हमले में दुकान पर काम करने वाला उसका साथी ईश्वर सिंह भी गंभीर रूप से घायल हो गया। शहर के एमबी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें